आईपीएल महिला टी-20 : प्रदर्शनी मैच में ट्रेलब्लेजर के सामने होगी सुपरनोवा

बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस सीजन में कराया है प्रदर्शनी मैच

Edited By : Indo-Asian News Service |May 21, 2018, 09:59 PM IST

Published On May 21, 2018, 09:59 PM IST

Last UpdatedMay 21, 2018, 09:59 PM IST

Smriti Mandhana (File Photo) © Getty Images

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के प्लेऑफ से पहले महिला टी-20 प्रदर्शनी मैच खेला जाना है। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को मैच भी वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही मुंबई में दोपहर को महिला टीम का मैच होगा। बीसीसीआई ने इस टी-20 मुकाबले के लिए दोनों टीमों के नाम की घोषणा कर दी है। एक टीम का नाम ट्रेलब्लेजर और दूसरी टीम का नाम सुपरनोवा होगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/deepak-chahar-is-not-a-slogger-says-hrishikesh-kanitkar-714557″][/link-to-post]

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस मैच के आयोजन का फैसला लिया है। इस मैच में महिला क्रिकेट की कई बड़ी खिलाड़ी खेलेंगी। आईपीएल ट्रेलब्लेजर की कप्तान स्मृति मंधाना होंगी तो वहीं आईपीएल सुपरनोवा टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है। स्मृति की टीम में न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स और भारत की झूलन गोस्वामी शामिल हैं। वहीं, सुपरनोवा टीम में मेग लेनिंग, एलिस पैरी और सोफी डेविने जैसी खिलाड़ी शामिल हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीमें :

आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसा हिली (विकेटकीपर), दीप्ती शर्मा, बेथ मूनी, जेमिमाह रोड्रिगेज, डेनिएल हाजेल, शिखा पांडे, लिया ताहुहु, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, डायलान हेमलता।

आईपीएल सुपरनोवा : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मेग लेनिंग, डेनियल व्याट, सोफी डेविने, एलिसा पैरी, वेदा कृष्णामूर्ति, मोना मेश्राम, पूजा वास्त्राकर, मेगन शट, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजू पाटिल, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)।

Editor's Pick