'मैं MS Dhoni को फिर IPL में खेलने को लेकर उत्साहित हूं'

वर्ल्ड के पूर्व नंबर वन भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत इस बात से खुश हैं कि इस साल आईपीएल का आयोजन होगा और वह धोनी को खेलते हुए देख सकेंगे

Edited By : India.com Staff |Jul 24, 2020, 08:45 PM IST

Published On Jul 24, 2020, 08:45 PM IST

Last UpdatedJul 24, 2020, 08:45 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हुए एक साल हो चुके हैं. उन्होंने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी मैच पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ  वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के आयोजन की घोषणा के बाद धोनी की वापसी तय है. धोनी के फैन फॉलोविंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं और वे अपने इस स्टार खिलाड़ी को जल्द से जल्द मैदान पर लौटते हुए देखना चाहते हैं.

वर्ल्ड के पूर्व नंबर वन भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत इस बात से खुश हैं कि इस साल आखिरकार आईपीएल का आयोजन होगा. लीग की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

19 सितंबर से 8  नवंबर के बीच होगा IPL 2020 का आयोजन 

आईपीएल के चैयरमैन ब्रजेश पटेल ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल के लिए 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच की विंडो तय की गई है और सभी फ्रेंचाइजी को इससे अवगत करा दिया गया है. श्रीकांत ने इस पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वह चेन्नई सपुर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी देखने के लिए उत्साहित हैं.

किदांबी श्रीकांत ने लिखा, ‘इस बात को जानकर खुशी हुई की आईपीएल होना है. मैं उत्साहित हूं और महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा खेलता देखना चाहता हूं.’

आईपीएल विंडो को लेकर अब भी कुछ चर्चा हो सकती है क्योंकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 15 सितंबर तक इंग्लैंड में खेली जाने वाली सीरीज में व्यस्त रहेंगे जिसका मतलब है कि वे अपनी फ्रेंचाइजी के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं होंगे. पटेल ने हालांकि कहा कि यह मुद्दा नहीं है और इस पर अगले सप्ताह होने वाले गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में चर्चा होगी.

Editor's Pick