पहली बार ईरानी कप चैंपियन बना विदर्भ

दोहरा शतक लगाने वाले वसीम जाफर को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

Edited By : Press Trust of India |Mar 18, 2018, 07:11 PM IST

Published On Mar 18, 2018, 07:11 PM IST

Last UpdatedMar 18, 2018, 07:11 PM IST

विदर्भ टीम © PTI

रणजी चैंपियन विदर्भ ने आज शेष भारत के खिलाफ ड्रॉ रहे ईरानी ट्रॉफी मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर खिताब जीता। अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर मैन ऑफ द मैच रहे जिनकी 286 रन की पारी के दम पर विदर्भ ने अपनी पहली पारी रिकॉर्ड सात विकेट पर 800 रन बनाकर घोषित की थी। मैच के पांचवें दिन की शुरूआत शेष भारत ने छह विकेट पर 236 रन के स्कोर से की। हनुमा विहारी (183) और ऑलराउंडर जयंत यादव (96) के बीच 216 रन की साझेदारी के बावजूद शेष भारत की टीम खेल के पांचवें और आखिरी दिन 390 रन पर सिमट गई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/nidahas-trophy-2018-final-t20i-india-win-the-toss-opt-to-bowl-against-bangladesh-693775″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 410 रन की बढ़त मिली थी लेकिन उन्होंने फॉलोऑन देने के बजाय दूसरी पारी शुरू की। बिना कोई विकेट खोए विदर्भ टीम के संजय रामास्वामी (27) और अक्षय वाडकर (50) ने 79 रन बना लिए थे, जब अंपायरों ने दोनों कप्तानों की सहमति से मैच ड्रॉ करने का फैसला किया। कल छह विकेट 98 रन पर गंवाने बाद क्रीज पर आए विहारी और जयंत ने 216 रन की शानदार साझेदारी बनाई। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के आउट होने के बाद विहारी और यादव की इस पारी ने मैच में जान फूंक दी। पारी के 106वें ओवर में आदित्य सरवटे (97 रन पर तीन विकेट) ने जयंत को आउट कर विदर्भ को दिन की पहली सफलता दिलायी। उनके आउट होने के बाद विहारी ने शाहबाज नदीम (15) के साथ 58 रन जोड़े।

विहारी आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी रहे जिनका विकेट भी सरवटे ने ही लिया। उन्होंने 327 गेंद की मैराथन पारी में 23 चौके और तीन छक्के लगाए। विदर्भ को आज चार सफलता मिली जिसमें सरवटे को तीन सफलता मिली जबकि एक अन्य विकेट उमेश यादव (72 रन पर दो विकेट) ने लिया। इससे पहले रजनीश गुरबानी ने कल चार विकेट लिए थे। जब मैच ड्रा समाप्त घोषित किया गया तब अक्षय वाडकर 50 रन पर और संजय रामास्वामी ने 27 रन पर खेल रहे थे।

Editor's Pick