'दबाव विश्व चैंपियन भारत पर है', टीम इंडिया से भिड़ने से पहले आयरिश कप्तान लोर्कन टकर का बड़ा बयान

IND VS IRE 1ST T20I: आयरलैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा. जिसके पहले आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने कहा कि भारतीय टीम पर ज्यादा दबाव रहने वाला है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 25, 2026, 09:27 PM IST

Published On Jun 25, 2026, 09:27 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2026, 09:27 PM IST

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा. जिसके पहले आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने बड़ा बयान दिया है. टकर ने मैच से पहले कहा कि भारतीय टीम के खिलाफ गेंदबाजी उनके गेंदबाजों के लिए अग्निपरीक्षा होगी. हालांकि, उम्मीदों का भारी बोझ भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार टी20 सीरीज खेलने वाली है. वहीं फैंस की नजर इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी होगी. जो पहले टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

आयरिश कप्तान लोर्कन टकर का बड़ा बयान

भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने कहा कि मुझे लगता है कि आखिर में इस पर भरोसा करना चाहिए. यह क्रिकेट का खेल है. यह बस लोगों के बारे में है.भारतीय खिलाड़ी जितने शानदार हैं, उन पर उतना ही दबाव भी है. उनसे उम्मीद की जाती है कि वे मैदान पर जाकर हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इसलिए, हमारे लड़के इसका सामना कर सकते हैं. हम सब कुछ जितना हो सके उतना आसान रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें शुभकामनाएं.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आयरलैंड के कप्तान ने आगे कहा कि वे सभी आईपीएल से आ रहे हैं. उन्होंने हाल ही में बहुत क्रिकेट खेला है. हमें टी20 क्रिकेट खेले हुए कुछ महीने हो गए हैं. बदकिस्मती से कुछ चोटों की वजह से हम मुश्किल में हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इससे हमारे युवा खिलाड़ियों को बहुत अच्छा एक्सपोजर मिलेगा. हम एक कड़ी चुनौती की उम्मीद कर रहे हैं. लेकिन इसे घर पर और बड़ी भीड़ के सामने करने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं है.

भारत को कैसे रोकेंगे आयरिश कप्तान

आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने भारत के खिलाफ प्लान को लेकर कहा कि पावर-प्ले के अंदर स्ट्राइक करना, पूरी तरह से आक्रामक भारतीय बल्लेबाजी क्रम को रोकने के लिए बहुत जरूरी होगा. हम जानते हैं कि उनका लाइनअप बहुत मजबूत है. वे नीचे तक लड़ते हैं. बहुत सारे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. यह मुश्किल होने वाला है. हम जानते हैं कि वे मैच-अप पर उतना ही हावी होने की कोशिश करेंगे जितना कि लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन करते हैं. उन पर हमारे खिलाफ आकर अच्छा खेलने का बहुत दबाव है. वे पूरी तरह से अटैक करने वाले हैं. पिच शायद उनकी आदत से थोड़ी धीमी होनी चाहिए. इससे हमारे लिए फर्क पड़ सकता है, और हम जल्दी असर डाल सकते हैं और शायद चौंका सकते हैं.

Editor's Pick