- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ireland coach heinrich malan resigns after historic t20 series win against india
IND vs IRE: इतिहास रचने के 24 घंटे के भीतर बड़ा फैसला, आयरिश कोच हेनरिक मलान ने छोड़ा पद
आयरलैंड ने 28 जून को भारत को दूसरे टी20 मैच में 1 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली. लेकिन इसके 24 घंटे के भीतर ही हेड कोच ने अपना पद छोड़ दिया है. जोकि आयरलैंड के लिए बड़ा झटका है. हालांकि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक हेड कोच का ऐलान कर दिया है.
Published On Jun 29, 2026, 05:21 PM IST
Last UpdatedJun 29, 2026, 05:21 PM IST
आयरलैंड ने 2 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया. टी20 इंटरनेशनल में पहली बार आयरलैंड ने भारत को हराया है. इसके अगले दिन ही आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान ने अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी. जिसके बाद हर कोई क्रिकेट फैन हैरान है. ग्राहम फोर्ड के इस्तीफे के बाद मार्च 2022 में हेनरिक मलान ने इस भूमिका को संभाला था. जिसके बाद उन्होंने आयरिश पुरुष क्रिकेट के सुनहरे दौर को देखा. हेनरिक मलान का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट साल 2027 की शुरुआत तक चलना था.
हेड कोच पद से हेनरिक मलान ने दिया इस्तीफा
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड ने हेड कोच हेनरिक मलान ने कहा कि इन खिलाड़ियों, स्टाफ और आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है. यहां रहने का अनुभव मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत शानदार रहा है. हम आयरिश क्रिकेट के साथ बिताए अपने समय को बहुत प्यार से याद करेंगे.
उन्होंने कहा, “मैदान पर, हम गर्व के साथ मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के विरुद्ध पहली घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका को हराने के साथ-साथ दुनिया की शीर्ष टीमों को चुनौती देने और हराने की अपनी क्षमता के जरिए टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने जैसी उपलब्धियों को याद कर सकते हैं. हमारी दूरदर्शिता पर भरोसा करने के लिए खिलाड़ियों, कोचों और स्टाफ का धन्यवाद। यह एक बहुत ही खास सफर रहा है.
बतौर हेड कोच कैसा रहा मलान का कार्यकाल
क्रिकेट आयरलैंड ने कहा कि मलान का रणनीतिक रूप से पद छोड़ने का फैसला इसलिए लिया गया है. ताकि नए हेड कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का उपयोग 2027 की शुरुआत में होने वाले बेहद महत्वपूर्ण वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तैयारियों के लिए एक मजबूत आधार के रूप में करने का मौका मिल सके.
हेनरिक मलान के मार्गदर्शन में आयरलैंड ने लगातार तीन टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया. इसके अलावा, आयरलैंड की पहली तीन टेस्ट मैच जीतने के साथ, अंतरराष्ट्रीय स्तर के टैलेंट का एक बड़ा पूल तैयार किया. आयरलैंड ने रविवार को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत के खिलाफ पहली टी20 सीरीज भी अपने नाम की.