- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ireland create history, humble World T20 champions India by 1 run to win series 2 0
आयरलैंड ने रचा इतिहास, रोमांचक मुकाबले में भारत को 1 रन से हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज
आयरलैंड की टीम ने 2 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 1 रन से हारकर सीरीज अपने नाम कर ली. आयरलैंड ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे. जिसके बाद 155 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 153 रन ही बना सकी.
Published On Jun 28, 2026, 11:10 PM IST
Last UpdatedJun 28, 2026, 11:10 PM IST
आयरलैंड ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व चैम्पियन भारत को रविवार को दूसरे वनडे में एक रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करके इतिहास रच डाला. वनडे विश्व कप 2011 में इंग्लैंड पर मिली जीत के बाद आयरलैंड के क्रिकेट इतिहास का यह सबसे बड़ा पल है. भारत जैसी मजबूत टीम को हराने से आयरलैंड का आत्मविश्वास अब सातवें आसमान पर होगा. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए थे. जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी.
हेरी टेक्टर ने खेली अर्धशतकीय पारी
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए. इस टीम को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा. टिम टेक्टर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद रॉस अडायर (16) के रूप में टीम ने अपना दूसरा विकेट खो दिया. 48 के स्कोर तक कप्तान लोर्कन टकर (15) भी पवेलियन लौट गए थे.
इसके बाद हेरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर पारी को संभाला. कैलिट्ज ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 37 रन की पारी खेली. जबकि हेरी टेक्टर ने 47 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाए. इनके अलावा, जॉर्ज डॉकरेल ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की तरफ से प्रिंस यादव ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. जबकि अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट निकाले. इनके अलावा, हर्षित राणा ने 1 सफलता प्राप्त की.
तिलक की पारी नहीं आई किसी काम
इसके जवाब में भारत 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सका. टीम इंडिया ने महज 1 रन पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे. दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके. इसके बाद 35 के स्कोर तक कप्तान श्रेयस अय्यर (10) और ईशान किशन (12) भी पवेलियन लौट गए. यहां से अक्षर पटेल ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की. पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद तिलक ने शिवम दुबे के साथ 35 रन जुटाए. लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद मेहमान टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही.
तिलक वर्मा 46 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए. दुबे ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए. इनके अलावा, हर्षित राणा ने 21 रन का योगदान दिया. लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके. मेजबान टीम की तरफ से जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए. जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.