- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ireland script history, register maiden win over India Shreyas iyer
IND VS IRE: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार टी20 में चटाई धूल
Ireland vs India highlights: आयरलैंड ने 2 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हरा दिया है. टी20 इंटरनेशनल इतिहास में भारत को पहली बार आयरलैंड के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है.
Published On Jun 26, 2026, 09:47 PM IST
Last UpdatedJun 26, 2026, 09:47 PM IST
आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारत को 34 रन से हरा दिया. भारत के खिलाफ नौ टी20 इंटरनेशनल मैचों में आयरलैंड की यह पहली जीत है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने नौ विकेट पर 182 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई.भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली. लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.
टकर ने खेली कप्तानी पारी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 9 विकेट पर 182 रन बनाए हैं. आयरलैंड की तरफ से कप्तान टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. इसके अलावा, डेलानी 32 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए.
भारतीय टीम की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. शिवम दुबे ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया। वाशिंगटन सुंदर महंगे रहे. उन्होंने 1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 19 रन लुटाए. अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे रहे. कृष्णा ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.
भारत को मिली शर्मनाक हार
183 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) का विकेट जल्दी गिर गया. अभिषेक शर्मा एकमात्र बल्लेबाज रहे. जो अपने अंदाज में खेलते हुए नजर आए. अभिषेक ने 20 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली.
तिलक वर्मा (19), शिवम दुबे (25), और अक्षर पटेल (15) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. नियमित अंतराल पर विकेट खो रही भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई और 34 रन से मैच गंवा बैठी. आयरलैंड की तरफ से मैथ्यू हम्फ्रीज ने 3, मैथ्यू होलार्ड ने 3 विकेट लिए। जय मूंद्रा ने 2 विकेट लिए। लियाम मैकार्थी और गारेथ डेलानी ने 1-1 विकेट लिए.