• Home
  • News
  • Ireland vs Afghanistan, 2nd T20: Afghanistan beat Ireland by 81 runs,lead the 3-match series 2-0

जजई की अर्धशतकीय पारी के बाद राशिद के 'चौके' से जीता अफगानिस्‍तान

अफगानिस्‍तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 23, 2018, 01:37 PM IST

Published On Aug 23, 2018, 01:37 PM IST

Last UpdatedAug 23, 2018, 01:37 PM IST

Rashid khan © Getty Images

ओपनर हजरतुल्लाह जजई  (82) की अर्धशतकीय पारी के बाद स्‍टार लेग स्पिनर राशिद खान (17/4) की धारदार गेंदबाजी के बूते अफगानिस्‍तान ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 81 रन से हरा दिया।

इसके साथ ही अफगानिस्‍तान ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अफगानिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए थे। अफगानिस्‍तान की ओर से जजई ने 54 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली जबकि कप्‍तान असगर ने 37 रन का योगदान दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आयरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज पीटर चेज ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जबकि बॉयड रेनकिन के खाते में 2 विकेट गया। अफगानिस्‍तान की ओर से रखे गए 161 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 15 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई।

आयरलैंड की ओर से अनुभवी विलियम पोर्टरफील्‍ड ने 33 जबकि कप्‍तान गैरी विल्‍सन ने 22 रन बनाए। आयरलैंड के 8 बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। अफगानिस्‍तान की ओर से युवा लेग‍ स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने अपने तीन ओवर के कोटे में 17 रन देकर चार खिलाडि़यों को पवेलियन की राह दिखाई।

युवा गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 17 रन देकर आयरलैंड के तीन खिलाडि़यों को पवेलियन भेजा। आफताब आलम, फरीद अहमद और मोहम्‍मद नबी ने एक-एक विकेट लिया।

Editor's Pick