- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ireland vs India 1st 20 pitch report Civil Service Cricket Club Belfast weather report Shreyas Iyer Vaibhav Sooryavanshi
IND vs IRE Pitch Report: बल्लेबाज करेगा धमाल या गेंदबाज मचाएंगे कहर, जानिए Belfast की पिच रिपोर्ट
Ireland vs India 1st 20 pitch report: भारत और आयरलैंड का पहला टी20 मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच के दौरान बेलफास्ट के पिच का हाल कैसा रहने वाला है.
Published On Jun 25, 2026, 07:51 PM IST
Last UpdatedJun 25, 2026, 07:51 PM IST
भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों के टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है. जिसका पहला मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. इस मैच में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होगी. लेकिन वहां की पिच और मौसम का हाल भी लोग जानना चाहते हैं. बेलफास्ट के मौसम पूर्वानुमान ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है.
कैसा रहेगा बेलफास्ट के पिच का हाल
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले टी20 मैच की पिच की फोटो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है. जिसमें साफ दिख रहा है कि पिच पर काफी घास मौजूदा है. ऐसे में दोनों ही टीमों के तेज गेंदबाजों को खूब मदद मिल सकती है. हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी बेलफास्ट के पिच पर कहर बरपा सकती है. हालांकि बल्लेबाजों के लिए भी इसपर खूब रन होंगे. लेकिन ओवरकास्ट कंडीशन बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है.
कैसा रहेगा पहले टी20 मैच में मौसम का हाल
भारत और आयरलैंड के पहले टी20 मैच में बेलफास्ट का मौसम फैंस का मजा खराब कर सकती है. आयरलैंड के समय के मुताबिक मैच 1 बजे शुरु होगा. इस समय वहां 65 प्रतिशत बारिश का अनुमान बताया जा रहा है. वहीं एक्यूवेदर के मुताबिक पूरे दिन 88 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही आंधी-तूफान का अर्लट भी है. जिसकी वजह से मैच के शुरु होने में देरी हो सकती है.
टीम इंडिया- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा.
आयरलैंड- लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), रॉस अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होई, मैथ्यू हॉलैंड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.