‘WTC Final में अतिरिक्‍त बल्‍लेबाज के साथ खेलना चाहिए था, इरफान पठान ने रिषभ पंत की भी लगाई क्‍लास

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) का मानना है कि भारतीय टीम को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2021) के फाइनल में अतिरिक्‍त बल्‍लेबाज को खिलाने की जरूरत थी. टीम ने इस मैच में प्रतिबद्धता नहीं दिखाई. अन्‍यथा रिजल्‍ट भारत के पक्ष में ही आता. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल...

Edited By : India.com Staff |Jul 01, 2021, 03:54 PM IST

Published On Jul 01, 2021, 03:54 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2021, 03:54 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) का मानना है कि भारतीय टीम को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2021) के फाइनल में अतिरिक्‍त बल्‍लेबाज को खिलाने की जरूरत थी. टीम ने इस मैच में प्रतिबद्धता नहीं दिखाई. अन्‍यथा रिजल्‍ट भारत के पक्ष में ही आता.

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्‍यूजीलैंड की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की. छठे दिन रिजर्व डे पर बल्‍लेबाजी के लिए पिच काफी अच्‍छी बताई जा रही थी. टीम इंडिया इसके बाजवूद सस्‍ते में सिमट गई. न्‍यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्‍म होने से आधा घंटा पहले ही मैच अपने नाम कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्‍टार स्‍पोर्ट्स के प्रोग्राम में इरफान पठान (Irfan Pathan) ने कहा, “मुझे लगता है कि भारतीय टीम कम बल्‍लेबाजों के साथ खेली. आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले भी मैंने ये बात कही थी. मुझे लगता है कि टीम में एक और बल्‍लेबाज की जरूरत थी. हमारे पास तेज गेंदबाजी करने वाले क्‍वालिटी ऑलराउंडर की कमी थी, जो न्‍यूजीलैंड के पास था.”

इरफान पठान (Irfan Pathan) ने कहा, “दूसरी पारी के दौरान गेंद ज्‍यादा स्विंग नहीं हो रही थी. भारतीय बल्‍लेबाज थोड़ा और जिम्‍मेदारी से खेल सकते थे. मैं बल्‍लेबाज के तौर पर रिषभ पंत की काबिलियत को जानता हूं. वो गेंद को बहुत अच्‍छे से हिट कर सकता है.”

“इसका ये मतबल भी नहीं है कि आप तेज गेंदबाज को बाहर की तरफ मारो. उन्‍हें थोड़ी जिम्‍मेदारी दिखानी चाहिए थी. भारतीय बल्‍लेबाज बाउंसर गेंदों पर कुछ ज्‍यादा ही पुल शॉट लगा रहे थे. यह दिखाता है कि उनके अंदर प्रतिबद्धता की कमी थी.”

Editor's Pick