add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्या इरफान पठान का करियर डुबाने में था धोनी का हाथ?, क्रिकेटर ने खुद दिया फैन को जवाब

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक इरफान पठान ने महज 19 साल की उम्र में 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - September 27, 2022 7:55 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की तारीफ करना ही एक फैंस को भारी पड़ गया। दरअसल, ट्विटर पर एक फैन ने एमएस धोनी को इरफान पठान को टीम से बाहर करने का जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद इफरान पठान ने खुद इस फैन की क्लास लगा दी।

बता दें, इरफान पठान इन दिनों लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2022 में भीलवाड़ा किंग्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस लीग में इरफान गेंद और बल्ले दोनों से ही अहम योगदान दे रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वियर्डली ग्रिपिंग (Weirdly Gripping) नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “जब भी मैं इन लीगों (LLC) में इरफान पठान को खेलते देखता हूं, तो मैं एमएस और उनके मैनेजमेंट को और भी ज्यादा कोसता हूं…। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने (इरफान) ने सिर्फ 29 साल की उम्र में आखिरी लिमिटेड ओवर क्रिकेट मैच खेला था…परफेक्ट नंबर 7, लेकिन भारत ने जड्डू को खिलाया, यहां तक कि बिन्नी को भी।”

फैन के इस ट्वीट के रिप्लाई में इरफान पठान ने लिखा, “किसी को भी दोष मत दो। प्यार के लिए धन्यवाद।”

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक इरफान पठान ने महज 19 साल की उम्र में 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। इरफान ने अपने शुरुआती दिनों में ही खतरनाक गेंदों से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। हालांकि इसके बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी और आखिरकार उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उन्होंने 2012 T20I वर्ल्ड कप में भारत के लिए आखिरी मैच खेला।

 

TRENDING NOW