• Home
  • News
  • Irfan Pathan Explained Why Jasprit Bumrah is not able to take wickets in IPL 2026, Says This need to be Changed

IPL 2026: 5 मैच, 19 ओवर, एक भी विकेट नहीं, क्यों फेल हो रहे बुमराह , इरफान पठान ने बताया 'सीक्रेट'

इरफान पठान ने कहा कि बुमराह को कोचिंग की जरूरत नहीं है. लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि आखिर उनके हिसाब से इस स्टार पेसर को इस सीजन में विकेट क्यों नहीं मिल रहे हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 17, 2026, 11:13 AM IST

Published On Apr 17, 2026, 11:13 AM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 11:13 AM IST

Jasprit Bumrah irfan pathan

जसप्रीत बुमराह किसी भी टीम के लिए सबसे बड़े हथियार होते हैं. फिर चाहे वह भारतीय टीम के लिए खेलें या फिर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन बुमराह के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है. दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज को न तो विकेट मिल रहे हैं और न ही वह रन रोक पाने में सफल हो पा रहे हैं. और बुमराह का यह प्रदर्शन भी इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की एक वजह माना जा रहा है.

मुंबई इंडियंस का सबसे मजबूत हथियार हैं जसप्रीत बुमराह

बुमराह मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी का सबसे मजबूत और प्रमुख हथियार हैं. मैच की कोई भी परिस्थिति हो. चाहे शुरुआती ओवर हों या डेथ ओवर, बुमराह के खिलाफ रन बनाना हमेशा मुश्किल होता है. बल्लेबाज उनके खिलाफ जोखिम नहीं उठाते और अपनी विकेट बचाने की कोशिश करते हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनके साथ ऐसा ही होता है, लेकिन आईपीएल 2026 बुमराह के लिए बिल्कुल अलग, साधारण और निराशाजनक साबित हुआ है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर लगाया था छक्का

यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर बुमराह की गेंदों पर आराम से रन बन रहे हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगा दिया था. सीजन के 5 मैचों में 19 ओवर फेंक कर 164 रन लुटाने वाले बुमराह को 1 भी विकेट हासिल नहीं हो सका है. यह परेशान करने वाला है और एमआई की लगातार हार का एक कारण भी है.

इरफान पठान ने बताया बुमराह को क्यों नहीं मिल रहे विकेट

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बुमराह की गेंदबाजी का विश्लेषण करते हुए कहा, ‘बुमराह को विकेट मिलना बहुत जरूरी है. उनके फॉर्म में दिक्कत नहीं है. इस सीजन में उनकी औसत गति लगभग 130 किमी/घंटा रही है. वह लगभग 44 प्रतिशत धीमी गेंद का इस्तेमाल कर रहे हैं, लगभग हर दूसरी गेंद धीमी होती है.’

पठान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर वह धीमी गेंदों की तुलना में तेज गेंद ज्यादा करेंगे तो उन्हें परिणाम मिलेंगे. यह आसान हल हो सकता है परेशानी का, बाकी बुमराह को कोचिंग की जरूरत नहीं है.’

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं इसमें बुमराह की कोई गलती नहीं मानता. अभी भी बुमराह बहुत रन नहीं दे रहे हैं. उनकी इकॉनमी अभी भी 10 से नीचे है. परेशानी बुमराह से पहले और बाद में गेंदबाजी करने वालों में है. वे इतने रन लुटा रहे हैं कि कोई भी बुमराह पर रिस्क नहीं लेना चाहता है. इसी वजह से उन्हें विकेट नहीं मिल रहा. टी20 क्रिकेट में अच्छी गेंद पर विकेट मिल जाए ऐसा मुश्किल होता है. बल्लेबाज जब शॉट के लिए जाएंगे, तभी विकेट मिलेगा.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick