×

इरफान पठान ने मोहम्मद कैफ को नहीं दिया शादी का निमंत्रण?

इरफान पठान ने एक सेरेमनी के दौरान जेदाह की मॉडल 21 साल की साफा बैग के साथ सऊदी अरब में शादी कर ली।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 12, 2016 4:24 PM IST

इरफान पठान और मोहम्मद कैफ अच्छे दोस्त हैं © Getty Images (File photo)
इरफान पठान और मोहम्मद कैफ अच्छे दोस्त हैं © Getty Images (File photo)

क्या आप कभी अपने करीबी दोस्त को अपने किसी खास मौके पर बुलाना भूले हैं। आप कहेंगे कि ये सवाल ही पैदा नहीं होता और अगर गलती से ऐसा हो जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है आपकी खैर नहीं। ऐसा कभी कभार करीबी दोस्तों के बीच होता है और एक ऐसा ही वाकया भारतीय क्रिकेट सितारे इरफान पठान के साथ भी हुआ। हाल ही में इरफान पठान ने एक सेरेमनी के दौरान जेदाह की मॉडल 21 साल की साफा बैग के साथ सऊदी अरब में शादी कर ली। पठान 31, जो भारतीय टीम की ओर से अंतिम बार साल 2012 में खेलते नजर आए थे उन्होंने मक्का में शादी समारोह आयोजित किया। ये भी पढ़ें: फोटोज में देखें इरफान पठान की शादी

.@IrfanPathan married? Kya bhai , now we will get this news via social media 🙂 wish you both a great married life and lets meet 🙂 — Mohammad Kaif (@KaifSays) February 8, 2016

 


उन्होंने ट्वीट किया, “शायद मैं जिंदगी के सबसे खूबसूरत चरण में प्रवेश कर रहा हूं। हम दोनों सभी को बधाईयों और आर्शीवाद के लिए शुक्रिया कहते हैं।” अब ऐसा मालूम होता है जैसे वह अपने अजीज दोस्त और क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को शादी में बुलाना ही भूल गए। इस संबंध में ट्वीट करते हुए कैफ ने लिखा, “क्या भाई इरफान, अब हमें यह खबर सोशल मीडिया से पता चलेगी। दोनों को शादीशुदा जिंदगी की हार्दिक शुभकामनाएं और मिलते हैं।”

कैफ के इस ट्वीट के जवाब में पठान ने रीट्वीट किया और लिखा, “भाई मेरा फोन उठाओगे तब पता चलेगा ना।” इसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी फैमली के साथ मिलने की योजना भी बना डाली। कैफ ने फिर रीट्वीट करते हुए लिखा, “परिवार के साथ जल्दी मिलते हैं भाई।”

TRENDING NOW

यह सीज़न भारतीय क्रिकेटरों के लिए शादियों का सीज़न रहा है। पिछले साल नवंबर में हरभजन सिंह अभिनेत्री गीता बसरा के साथ विवाह बंधन में बंधे थे वहीं रोहित शर्मा ने रितिका साजदेह के साथ दिसंबर में शादी की थी। वहीं युवराज सिंह भी अगले कुछ दिनों में ब्रिटिश एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी करने वाले हैं। वहीं रवींद्र जडेजा ने मैकेनिकल इंजीनियर रिवाबा सोलंकी से शादी की है।