इरफान ने खोला राज इस दिग्गज से सलमान ने ली थी क्रिकेट की ट्रेनिंग...
हाल ही में इरफान पठान सलमान खान से मिले और उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की।
Published On May 29, 2018, 08:01 PM IST
Last UpdatedMay 29, 2018, 08:01 PM IST
Irfan Pathan and Salman Khan © Twitter
सलमान खान को बालीवुड का भाई के नाम से जाना जाता है। सलमान खान जितने अच्छे अभिनेता हैं असल जिंदगी में वो उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। लोगों की मदद करने के लिए वो हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सलमान को जानने वाले अक्सर उनके बारे में कहते हैं। एक बात है जो शायद सलमान के बारे में कोई नहीं जानता हैं। सलमान भी क्रिकेट खेल चुके हैं। सलमान की क्रिकेट में खासी दिलचस्पी हैं। उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग किसी और ने नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गज सलीम दुर्रानी ने दी है।
भारतीय टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस बात का खुलासा किया। पठान ने अपने ट्विटर पर सलमान खान के साथ हुई अपनी मुलाकात को फैन्स के साथ साझा करते हुए लिखा, “सलमान खान के साथ बेहद अच्छी मुलाकात रही। उन्होंने मेरे साथ क्रिकेट को लेकर उनके पैशन के बारे में बताया। कितने लोगों को ये बात पता है कि सल्लू भाई सलीम दुर्रानी सर के अंदर एक सप्ताह तक क्रिकेट की ट्रेनिंग ले चुके हैं।”
It was a pleasure meeting @BeingSalmanKhan bhai n got to learn some great stories abt his love for the https://t.co/KxijdZit8J many knew sallu bhai had trained under Salim Durani sir for a week or so #SalmanKhan #IPLFinal pic.twitter.com/eJG7ozcNID
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 28, 2018
दर्शकों की डिमांड पर उन्हीं के पास छक्का लगाते थे दुर्रानी
सलीम दुर्रानी भारतीय टीम के ऑलराउंडर रह चुके हैं। अफगानिस्तान में जन्में सलीम दुर्रानी साल 1960 से लेकर 1973 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 50 टेस्ट मैच खेले। सलीम दुर्रानी के बारे में लोग जातने हैं कि वो मैच के दौरान स्टेडियम में जिस तरफ से छक्का लगाने की आवाज आती थी उसी तरफ छक्का लगाते थे।