'मैंने ऐसा शोर और जोश सिर्फ महान सचिन तेंदुलकर के लिए सुना है', विराट कोहली के लिए इरफान पठान के बड़े बोल

विराट कोहली के लिए इरफान पठान ने कहा कि कोहली सुपरस्टार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मैदान पर ऐसा जोश सिर्फ सचिन तेंदुलकर के लिए सुनी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 28, 2022, 06:46 PM IST

Published On Aug 28, 2022, 06:46 PM IST

Last UpdatedAug 28, 2022, 06:46 PM IST

विराट कोहली की फॉर्म भले ही अच्छी न चल रही हो लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में एशिया कप 2022 के मुकाबले से पहले भी कोहली के लिए यह दीवानगी देखने को मिल रही है। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर ने कोहली को मैदान पर मिलने वाले रेस्पॉन्स की तुलना सचिन तेंदुलकर से की।

रविवार को दुबई इंटरनैशनल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले जब टीम मैदान पर उतरी तो स्टेडियम में दर्शकों ने कोहली का स्वागत बड़े जोश के साथ किया। पठान ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, ‘आप विराट कोहली की फॉर्म की बात कर रहे हैं। लेकिन जब वह प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे तो इस स्टेडियम, जो कि अभी आधा ही भरा हुआ है, से जो जोशीला शोर आया वह कमाल था। मैंने मैदान पर ऐसा शोर सिर्फ महान सचिन तेंदुलकर के लिए ही सुना है।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इरफान ने कहा कि कोहली एक स्टार हैं और वह जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे। भारतीय टीम का यह पूर्व कप्तान बीते करीब तीन साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाया है। उनके फॉर्म को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे से ब्रेक लिया था। टीम और फैंस को उम्मीद होगी कि विराट को इस ब्रेक का फायदा मिलेगा और अब वह एशिया कप में भारतीय टीम के लिए धमाल मचाएंगे।

Editor's Pick