शादी की सालगिरह पर बिना बुर्के के दिखीं इरफान पठान की पत्नी, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
Irfan pathan Wife: इरफान पठान की पत्नी सफा बेग की इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पहली बार बिना बुर्के की तस्वीर सामने आई थी.
Published On Feb 03, 2024, 10:07 PM IST
Last UpdatedFeb 03, 2024, 10:07 PM IST
(Photo credit-Instagram)
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर इरफान पठान ने अपनी पत्नी सफा बेग की खूबसूरत शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में सफा बेग इरफान पठान के साथ बिना बुर्के की हैं, बिना बुर्के की सफा बेग की तस्वीर जैसे ही लोगों ने देखी, लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस जोड़े को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए सफा बेग की खूबसूरती की जमकर तारीफ की है.
इससे पहले सफा बेग की इंस्टाग्राम पर बुर्के के साथ या ढके हुए चेहरे की तस्वीर ही लोगों को देखने को मिली थी. सफा बेग सोशल मीडिया पर नहीं हैं, इरफान पठान ने पहले उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी, मगर पहली बार इरफान पठान ने शादी की सालगिरह के मौके पर बिना बुर्के की तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर के साथ इरफान पठान ने सफा बेग को कई रोल में मास्टर बताया. इरफान ने लिखा, वह मूड को बेहतर करती हैं, कॉमेडी करती है, परेशान करती है और लगातार साथ भी देती है.
विश्व कप के दौरान दिखी थी पहली झलक
बता दें कि इरफान पठान की पत्नी सफा बेग की इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पहली बार बिना बुर्के की तस्वीर सामने आई थी. इससे पहले सफा बेग का चेहरा ढका हुआ ही लोगों को दिखता था. विश्व कप में अफगानिस्तान की जीत के बाद इरफान पठान ने अफगानिस्तान के प्लेयर्स को पार्टी दी थी, इस पार्टी से ही सफा बेग की पहली झलक लोगों को देखने को मिली थी.
बता दें कि इरफान पठान और सफा बेग की शादी साल 2016 में हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है, जिनका नाम इमरान पठान है. सफा बेग पूर्व में मॉडल रह चुकी हैं.