• Home
  • News
  • Irfan pathan shared wife safa baig controversial blur picture i am her mate not her master 4691765

विवाद के बाद Irfan Pathan का करारा जवाब, पिक्‍चर शेयर कर बोले- पत्‍नी का दोस्‍त हूं, मालिक नहीं

इरफान पठान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पत्‍नी की ब्‍लर तस्‍वीर शेयर की.

Edited By : India.com Staff |May 26, 2021, 09:14 AM IST

Published On May 26, 2021, 09:14 AM IST

Last UpdatedMay 26, 2021, 09:14 AM IST

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) की पत्‍नी सफा बेग (Safa Baig) की एक पिक्‍चर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनकी तस्‍वीर को ब्‍लर करके पोस्‍ट किया गया है. इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल होने के बाद इस मामले में अब खुद इरफान पठान को आगे आना पड़ा. पठान ने साफ कर दिया कि फोटो को इस तरह शेयर करने का फैसला उनका नहीं बल्कि उनकी पत्‍नी का था.

दरअसल, इरफान पठान (Irfan Pathan) के बेटे ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट से पिता और मां के साथ तस्‍वीर साझा की थी. ये तस्‍वीर रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज के दौरान की थी. इस तस्‍वीर में इरफान पठान की पत्‍नी सफा बेग (Safa Baig) के चेहरे को ब्‍लर किया गया है. फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो इसपर बवाल हो गया. फैन्‍स ने इरफान पठान पर तरह-तरह के आरोप लगाए. फैन्‍स का कहना था कि वो पत्‍नी को अपना चेहरा दिखाने से रोक रहे है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मामले पर सफाई देते हुए मंगलवार को स्‍वयं इरफान पठान ने भी वही तस्‍वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की जो पहले बेटे ने की थी. पठान ने कैप्‍शन में लिखा, “ये पिक्‍चर मेरी रानी ने अपने बेटे के अकाउंट से शेयर की थी. इसपर हमें काफी नफरत भरे कमेंट दिए जा रहे हैं. अब मैं भी यही तस्‍वीर शेयर कर रहा हूं. उन्‍होंने अपनी मर्जी से इस पिक्‍चर को ब्‍लर कर दिया था. और हां, मैं साफ कर दूं कि मैं अपनी पत्‍नी का दोस्‍त हूं ना की उनक मालिक.”

कोरोना की इस दूसरी लहर के दौरान इरफान पठान (Irfan Pathan) और उनके भाई यूसुफ पठान जरूरतमंदों की मदद करने में लगे हुए हैं. वो लोगों को ऑक्‍सीजन, दवाईयां, वेंटिलेटर व अन्‍य जरूरी चीजें उपलब्‍ध करा रहे हैं. बीते दिनो वो बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ सोशल मीडिया पर झगड़े के कारण भी चर्चा में आए थे.

 

Editor's Pick