- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Irfan Pathan trying to come back in indian cricket team
भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे ऑलराउंडर इरफान पठान
कभी भारतीय टीम में स्टार ऑलराउंडर की भूमिका में रहे इरफान पठान ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 6 साल पहले खेला था।
Published On Jul 21, 2018, 09:01 PM IST
Last UpdatedJul 21, 2018, 09:01 PM IST
irfan Pathan © AFP
ऑलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी को लेकर अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी है। पठान का कहना है कि खुद को फिट रखने के लिए वो अब भी ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेते हैं।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/sachin-tendulkar-explains-in-palace-of-describe-how-root-played-kuldeep-yadav-successfully-728109″][/link-to-post]
पठान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में कमेंट्री बॉक्स की शोभा बढ़ाते हुए देखा गया था। पिछले कुछ वर्षों से उन्हें आईपीएल में भी खेलने को नहीं मिल रहा है। पठान ने हाल में लुधियाना में अपनी एक क्रिकेट अकादमी खोली है। उन्होंने ये बात वहीं पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
इरफान ने कहा, ‘ मैं भारतीय टीम में वापसी के लिए अपनी श्रेष्ठ कोशिश कर रहा हूं। पंजाब के युवाओं के लिए मेरा संदेश यही है कि वो खेल को भी उतना ही महत्व दें जितना वो बाकी कामों को देते हैं। खेल युवाओं के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है।’
धोनी पर सवाल उठाना गलत
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पठान ने कहा कि माही में अभी काफी दम है। उनके अभी संन्यास लेने का सवाल ही नहीं उठता। धोनी पर जो लोग संन्यास का सवाल उठा रहे हैं वो गलत है। धोनी इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। एक या दो पारियों में असफल होने से इतने महान खिलाड़ी पर सवाल उठाना गलत है।
गौरतलब है कि पठान ने अपना आखिरी वनडे श्रीलंका के खिलाफ अगस्त 2012 में खेला था जबकि उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। टी-20 इंटरनेशनल में वो आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2012 में दिखे थे।