- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Irfan Pathan: Will you not use slip fielder when needed
मैच में स्लिप की जरूरत है तो क्या नहीं लगाएंगे : इरफान पठान
पिछले सप्ताह आईसीसी ने क्रिकेट की बहाली के संदर्भ में कई दिशा-निर्देशों के सुझाव रखे थे जिनमें मैच से पहले 14 दिन के पृथक - वास अभ्यास शिविरों का प्रावधान है
Published On May 26, 2020, 10:01 AM IST
Last UpdatedMay 26, 2020, 10:01 AM IST
Irfan Pathan and Akash Chopra
पूर्व क्रिकेटरों आकाश चोपड़ा, इरफान पठान और मोंटी पनेसर का मानना है कि क्रिकेट की बहाली को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के कुछ दिशा-निर्देश अव्यवहारिक हैं और इनकी समीक्षा की जरूरत है।
पिछले सप्ताह आईसीसी ने क्रिकेट की बहाली के संदर्भ में कई दिशा-निर्देशों के सुझाव रखे थे जिनमें मैच से पहले 14 दिन के पृथक – वास अभ्यास शिविरों का प्रावधान है।
ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार हुआ ये श्रीलंकाई क्रिकेटर
इनमें गेंद को छूने पर लगातार हाथों की सफाई, अभ्यास के दौरान बाथरूम जाने का कोई ब्रेक नहीं, चेजिंग रूम में कम से कम समय बिताना, गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक और साथी खिलाड़ियों या अंपायरों से अपना सामान जैसे कैप, सनग्लास या तौलिया साझा नहीं करना शामिल है।
खेल में सामाजिक दूरी बनाना मुश्किल’
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज पठान ने कहा, ‘व्यक्तिगत खेल में सामाजिक दूरी बनाए रखी जा सकती है लेकिन टीम खेल में काफी कठिन है। मैच में स्लिप की जरूरत है तो क्या नहीं लगाएंगे।’
उन्होंने कहा, ‘यदि टीम 14 दिन के पृथक- वास में है और कोरोना संक्रमण की जांच होती है तो मुझे प्रक्रिया पर कोई ऐतराज नहीं है। मैच के दौरान अगर और दिशा-निर्देश मिलते हैं तो मामला पेचीदा हो जाएगा। ऐसे में फिर पृथक- वास की अवधि के क्या मायने।’
उन्होंने कहा ,‘सुरक्षा सर्वोपरि है लेकिन खेल को पेचीदा बनाकर नहीं। गेंदबाज या फील्डर हर बार गेंद को छूने पर हाथ सेनिटाइज करेगा तो काफी कठिन हो जाएगा।’
‘अभी कोई दिशा निर्देश तय करना जल्दबाजी होगा’
पूर्व सलामी बल्लेबाज चोपड़ा ने कहा कि हालात रोजाना बदल रहे हैं और ऐसे में अभी कोई दिशा निर्देश तय करना जल्दबाजी होगा ।
उन्होंने कहा ,‘हर बार गेंद को छूने के बाद हाथ सेनिटाइज करना संभव ही नहीं है। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित माहौल में और सभी की जांच के बाद खेल होने पर अतिरिक्त उपायों की क्या जरूरत है।’
उन्होंने कहा ,‘अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। खेल की बहाली के करीब पहुंचने में समय लगेगा और तभी कुछ कहा जा सकता है।’
’14 दिन का एकांतवास जरूरी’
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच श्रृंखला से तस्वीर साफ होगी।उन्होंने कहा ,‘14 दिन का पृथक – वास जरूरी है। मुझे लगता है कि जुलाई में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी । उसके बाद व्यवहारिक सुझाव मिल सकेंगे।’