×

क्या विराट और अनुष्का के बीच सबकुछ ठीक है?

एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक इस सबसे मशहूर जोड़ी ने अपने संबंधों को खत्म कर लिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 2, 2016 7:34 PM IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच खटपट की खबरें आ रही हैं ©PTI
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच खटपट की खबरें आ रही हैं ©PTI

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भले ही अपने सुनहरे दौर से गुजर रहे हो लेकिन अनुष्का शर्मा के साथ उनके संबधों में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक भारत की इस सबसे मशहूर जोड़ी ने अपने संबंधों को खत्म कर लिया है। यह खबर उस वक्त मीडिया जगत में सनसनी की तरह फैली जब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर आनफॉलो कर दिया। हालांकि रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम अकांउट को लेकर तकनीकी समस्या से गुजर रहे हैं जिसमें उनके अकाउंट से लोग अपने आप अनफॉलो हो रहे हैं। ALSO READ: विराट ने अपनी सफलता के पीछे सचिन का हाथ बताया

विराट कोहली के एक करीबी के हवाले ये खबर भी आई है कि विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया है, विराट इसी वजह से अपनी दाढ़ी भी बढ़ा रहे हैं। लेकिन अनुष्का ने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया जिसके बाद दोनों में जमकर बहसबाजी हुई। जिसके बाद विराट ने अपनी दाढ़ी को काट कर हटा दिया। इस घटना के बाद विराट ने अनुष्का को ट्वीटर अंकाउट से भी अनफॉलो कर दिया। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अनुष्का विराट को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रही हैं।

TRENDING NOW

हाल ही में विराट और अनुष्का ने 34 करोड़ का घर वर्ली इलाके में खरीदा था। विराट अनुष्का के माता-पिता के साथ लंच पर भी गए थे। अनुष्का फिलहाल सलमान खान के साथ आने वाली उनकी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जबकि विराट कोहली हाल ही में टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज बने हैं। विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।