भारतीय कप्तानों को ICC ट्रॉफी जितना बनता है काल? 2024 से किसी की नहीं बची कमान
भारत के लिए आईसीसी ट्रॉफी जितना हर कप्तान चाहता है. हालांकि पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया को यह टूर्नामेंट जिताने वाले कप्तान पर गाज गिरती है.
Published On Jun 04, 2026, 03:36 PM IST
Last UpdatedJun 04, 2026, 03:36 PM IST
देश के लिए नीली जर्सी पहन के खेलना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है. उसपर भारतीय टीम की कप्तानी का मौका मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है. कप्तान बनने के बाद देश को ICC जैसे बड़े टूर्नामेंट में ट्रॉफी जिताना हर एक कप्तान का सपना होता है. लेकिन अब यह कड़ी भारतीय कप्तानों पर भारी पड़ रहा है. 2024 से जितनों ने जिताया उनको अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ रहा है. लगातार यह तीसरा साल है की ICC ट्रॉफी जिताने के बाद कप्तानी से हाथ धोना पड़ रहा है. साल 2024 में रोहित शर्मा तो 2026 में सूर्यकुमार यादव पर तलवार चली है. अगर इसे हम श्राप की संज्ञा तो शायद सही रहेगा।
2024 वर्ल्ड कप से शुरुआत हुई
बात है साल 2024 की जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता था. टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताने के बावजूद भी जब रोहित अगला इंटरनेशनल मैच खेले तो वह कप्तान नहीं थे, क्यूंकि वह टी20 से रिटायेर्मेंट ले चुके थे. लेकिन इसको थोड़ा अलग रखे तो 2025 की अगर बात करें तो हिटमैन के साथ ऐसा ही हुआ हिटमैन ने ICC चैंपियन ट्रॉफी जिताई लेकिन वह वनडे मैच में कप्तान नहीं थे।
BCCI ने रोहित पर चाबुक चलते हुए कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी थी. हलाकि रोहित अभी वनडे इन इंटरनेशनल मैच खेल रहे है. लेकिन उनकी कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बाद ही चली गई थी. ऐसा ही अब सूर्यकुमार यादव के साथ भी होते हुए नजर आया. रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के टी20 इंटरनेशनल मैच की कप्तानी सूर्या से छिन चुकी है. अगर इसको हम श्राप बोले तो शायद बिलकुल सटीक रहेगा , टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद उनसे कप्तानी छिन ली गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्या ने भारत को 2026 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तो जिताया लेकिन BCCI कैबिनेट की मंशा और सोच कुछ और ही है. BCCI ने ICC की और ट्रॉफी तो जोड़ी लेकिन अगले टी20 इंटरनेशनल मैच की कप्तानी से बाहर कर दिया है. इतना ही नहीं उनके टी20 फॉर्मेट में टीम से खेलने पर भी संशय बना हुआ है. उनकी टीम में जगह पक्की नहीं दिख रही है. ऐसे में शायद कोई नहीं चाहेगा की वह कप्तान बने जो देश को ICC ट्रॉफी भी जिताए और कप्तानी से हाथ भी धोना पड़े.