×

क्या कैटरीना कैफ हैं विराट- अनुष्का के बीच ब्रेक अप का कारण?

विराट कोहली आजकल भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप में व्यस्त हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 18, 2016 12:45 PM IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा   © IANS
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा © IANS

ऐसा मालूम होता है कि साल 2016 सेलीब्रिटियों के दिलों को तार तार करने वाला साल है। इस साल दो बड़े ब्रेक अप अनुष्का- विराट और रणबीर- कैटरीना देखने को मिले जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इन बेहतरीन जोड़ियों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला क्यों किया? इसका ठीक- ठीक कारणअभी तक नहीं पता चल पाया है। लेकिन ‘इंडिया टीवी न्यूज डॉट कॉम’ में छपी खबर के मुताबिक विराट- अनुष्का के ब्रेक अप के पीछे बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अदाकारा कैटरीना कैफ का हाथ हो सकता है। इस वेबसाइट में लिखा गया है कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान में बतौर हीरोइन काम करने के लिए कैटरीना कैफ पहली पसंद थीं। लेकिन कैटरीना ने यह ऑफर इस वजह से मना कर दिया क्योंकि रणबीर नहीं चाहते थे कि उनकी गर्लफ्रेंड अपने पूर्व प्रेमी सलमान के साथ फिल्म में काम करे। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम पाकिस्तान: इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त टक्कर

जब कैटरीना ने इस ऑफर को ठुकरा दिया तो यह रोल अनुष्का शर्मा को दिया गया। अनुष्का ने इस ऑफर को झट से स्वीकार कर लिया। लेकिन संयोग से अनुष्का और विराट के ब्रेक अप को लेकर ये खबरें आईं कि दोनों के बीच ब्रेक अनुष्का द्वारा सुल्तान फिल्म को साइन करने के कारण हुआ है। खबरों के मुताबिक सुनने को मिला था कि विराट कोहली ने अनुष्का को कहा था कि वह सुल्तान को साइन ना करें क्योंकि वह चाहते थे कि अनुष्का फिल्म करना कम करके उनके साथ घर बसाए।

TRENDING NOW

अनुष्का जो अपने इस बड़े कदम को उठाने के बाद जश्न मना रही थी उन्होंने पहले सोचा कि कोहली मजाक कर रहे हैं, लेकिन उन्हें थोड़ी देर में ही पता चल गया कि विराट आखिर चाहते क्या हैं। इसकी वजह से अनुष्का को पूरी परिस्थिति को फिर से सोचना पड़ा और आखिरकार अपने करियर को बचाने के लिए अनुष्का ने विराट से ब्रेक अप करने का फैसला कर लिया। वहीं इस फिल्म के कुछ दिनों बाद ही कैटरीना और रणवीर का भी ब्रेक अप हो गया था। लगता है कि यह फिल्म दोनों सेलीब्रिटी कपल्स के लिए अपशकुन रही। अगर कैटरीना सुल्तान फिल्म कर लेती तो शायद आज विराट- अनुष्का का ब्रेक- अप ना हुआ होता। विराट कोहली आजकल भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप में व्यस्त हैं। भारतीय टीम शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी और इस मैच के साथ विनिंग ट्रैक पर वापस लौटना चाहेगी।