• Home
  • News
  • Is Kolkata Knight Riders Now Out of IPL 2026 Playoffs Race, What Gujarat Titans loss Changed for Ajinkya Rahane Team

कोलकाता नाइट राइडर्स हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर? गुजरात टाइटंस से हार के बाद अजिंक्य रहाणे की टीम समीकरण बदले

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ अब मुश्किल नजर आने लगा है. और क्या गुजरात टाइटंस से हार के बाद उसके लिए अंतिम चार के रास्ते बंद हो गए हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 18, 2026, 10:18 AM IST

Published On Apr 18, 2026, 10:18 AM IST

Last UpdatedApr 18, 2026, 10:18 AM IST

is kkr out of playoffs race

क्या कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

क्या कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गई है? गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हुए मैच में पांच विकेट से उसे हरा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए यह सीजन बहुत ही खराब रहा है. टीम छह में से पांच मैच हार चुकी है. और जीती एक भी नहीं. अंक तालिका पर जो एक पॉइंट दिख रहा है वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश से धुलने की वजह से उसे मिला है. तो, क्या केकेआर के लिए अब प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई हैं. चलिए देखते हैं.

कोलकाता छह में से पांच मैच हार चुकी है. और उसका नेट रनरेट भी -1.149 का है. अब भले ही उसके लिए प्लेऑफ मुश्किल हो लेकिन असंभव अभी नहीं है. तीन बार की चैंपियन टीम अब भी अंतिम चार में जगह बना सकती है. उसके आठ मैच बाकी हैं. अगर टीम अपने सभी मैच जीत जाती है तो उसके कुल 17 अंक हो जाएंगे. और यह उसे पक्का प्लेऑफ में पहुंचा देंगे. और अगर वह एक मैच हार भी जाती है तो 15 अंकों के साथ भी वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

और अगर दो मैच हार गई तो

अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दो मैच हार जाती है, तो उसे मुश्किलों को सामना करना होगा. ऐसे में उसके कुल 13 ही अंक हो जाएंगे. और यहां उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. और फिर बाजी उसके हाथ में नहीं रहेगी.

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

क्रम टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 5 4 0 0 1 9 1.067
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 4 1 0 0 8 1.503
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 0.889
4 गुजरात टाइटन्स 5 3 2 0 0 6 0.018
5 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 0.576
6 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 0.322
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 0 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 0 2 -1.076
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 0 5 0 1 1 -1.149

क्या रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो केकेआर से मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 57 रन जोड़े. सुदर्शन 16 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद सुनील नरेन का शिकार बने. इसके बाद जोस बटलर और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन जोड़े. बटलर 15 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए.

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में गिल ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. वॉशिंगटन सुंदर 13 रन ही बना सके. ग्लेन फिलिप्स 16 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. शाहरुख खान 3 और राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर नाबाद रहे. केकेआर की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि वैभव अरोड़ा और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया.

केकेआर ने बनाए 180 रन

इससे पहले, टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 180 रन बनाकर सिमटी. टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. टिम सीफर्ट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 14 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद कगिसो रबाडा की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कैच देकर पवेलियन लौटे.

हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया. ग्रीन ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में ग्रीन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. हालांकि, ग्रीन को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. रोवमैन पॉवेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick