add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एली अवराम के बाद क्‍या अब ईशा गुप्‍ता को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या ?

आईपीएल 2018 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा रहे।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - June 6, 2018 9:16 PM IST

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले तक बॉलीवुड एक्‍ट्रस एली अवराम को डेट करने को लेकर चर्चा में रहे हार्दिक पांड्या का नाम अब एक और बॉलीवुड एक्‍ट्रस के साथ जुड़ रहा है। खबरों की माने तो जूनियर पांड्या इन दिनों ईशा गुप्‍ता को डेट कर रहे हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rubel-hossain-received-an-official-reprimand-and-one-demerit-point-for-breaching-the-icc-code-of-conduct-718641″][/link-to-post]

बताया जा रहा है कि दोनों कुछ समय पहले ही एक पार्टी में एक दूसरे से मिले थे, तभी से वो एक दूसरे से बड़े ही सीक्रेट तरीके से मिल रहे हैं। बेहद कम समय में दोनों एक दूसरे के काफी अच्‍छे दोस्‍त बन गए हैं। हालांकि इन खबरों पर न तो हार्दिक पांड्या और न ही ईशा गुप्‍ता की तरफ से सार्वजनिक तौर पर कुछ कहा गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुछ समय पहले तक हार्दिक पांड्या को एली अवराम को डेट कर रहे थे। मीडिया के कैमरों ने दोनों को एक साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया था। दरअसल, एली हार्दिक को एयरपोर्ट तक सी-ऑफ करने के लिए आई थी। मीडिया के कैमरों को देखकर वो अपना मुंह छुपाने लगी। बॉलवुड और क्रिकेट के बीच लव एंगल का कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में विराट कोहली ने अनुष्‍का शर्मा और जाहिर खान ने सागरिका घाटगे ने शादी की है।