×

क्या सिंगल लाइफ का लुत्फ उठा रहे है विराट कोहली ?

अभिनेता अंगद बेदी की पार्टी में डांंस फ्लोर पर जमकर थिरके विराट कोहली

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 10, 2016 6:36 PM IST

विराट कोहली आजकल अपने सिंगल होने का लुत्फ उठा रहे हैं Photo Courtesy: Facebook
विराट कोहली आजकल अपने सिंगल होने का लुत्फ उठा रहे हैं Photo Courtesy: Facebook

हालिया समय में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन के अलावा अनुष्का शर्मा के साथ ब्रेकअप की खबरों के कारण भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चर्चा में रहे। अब खबर आ रही है कि विराट कोहली अनुष्का के साथ ब्रेकअप के बाद अपनी सिंगल लाइफ का मजा उठा रहे हैं। विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसका कैप्शन था ‘हार्ट ब्रोकेन’। लेकिन विराट ने कुछ समय बाद ये पोस्ट अपने अकाउंट से हटा दिया जिसके बाद उनके और अनुष्का के संबंधों को लेकर चर्चा एक बार फिर से गरम हो गई। गौरतलब है कि दोनो एक दूसरे के साथ लगभग दो साल से रिलेशनशीप में थे और कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया था। ALSO READ: विराट को पीछे छोड़ सबसे कम उम्र में 10 शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने डिकॉक

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट शनिवार को अभिनेता अंगद बेदी की पार्टी में शामिल हुए। सूत्रों के हवाले से खबर आई कि विराट ने इस पार्टी में जमकर डांस किया। विराट लोगों से मैं सिंगल हूं आओ डांस करें कहते हुए भी सुने गये। भारत के इस स्टार बल्लेबाज के करीबी लोगों का कहना है कि वो खुश दिख रहे थे और बहुत समय बाद विराट अपने पुराने अंदाज में नजर आए।

TRENDING NOW

गौरतलब है कि विराट कोहली ने नये साल पर अनुष्का को प्रपोज किया जिसको अनुष्का ने ये कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि बेहतर होगा कि हम दोनों फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दें। इसके बाद दोनों ने अपने 2 साल के रिलेशन को खत्म करने का निर्णय लिया। फिलहाल विराट अपने सिंगल होने का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।