पापा बनने वाले है Yuvraj Singh! हेजल कीच का नया वीडियो सामने आने के बाद, शुरू हो गई चर्चा

युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेजल कीच के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करते हुए यह वीडियो पोस्ट किया था. यहां चर्चा यह छिड़ गई कि युवी की पत्नी हेजल प्रेग्नेंट हैं क्या!

Edited By : India.com Staff |Mar 04, 2021, 12:11 PM IST

Published On Mar 04, 2021, 12:11 PM IST

Last UpdatedMar 04, 2021, 12:11 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) पापा बनने जा रहे हैं. कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में बेटी के पिता बने हैं. अब इसके बाद चर्चा है कि पापा बनने की बारी युवराज सिंह की है. युवराज सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में युवराज और उनकी पत्नी अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ हैं. युवराज यहां पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) का बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. युवराज ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो हेजी.’

इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद इस पर जो कॉमेंट्स आ रहे हैं वह इशारा कर रहे हैं कि हेजल कीज प्रेग्नेंट हैं. कई फैन्स ने युवी को सीधे कॉमेंट कर पूछ लिया कि भाभी प्रेग्नेंट हैं क्या? इसके अलावा अंगद बेदी, सागरिका घाटगे, अभिषेक कपूर, क्रिस गेल जैसे स्टार ने भी हेजल को वीडियो पर कॉमेंट कर बर्थडे विश किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

इस वीडियो में हेजल डाइनिंग टेबल के करीब बैठकर अपने बर्थडे पर केक काट रही हैं. उनके आसपास उनके कुछ दोस्त बैठे हैं, जिनकी हैपी बर्थडे विश करने आवाज आ रही हैं और हेजल के पीछे उनके पति युवराज सिंह खड़े हैं, जो अपने ही अंदाज में हेजल के बर्थडे पर चीयर कर रहे हैं. इस वीडियो में इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि हेजल प्रेग्नेंट हैं.

हालांकि अभी तक न युवराज सिंह ने और न ही हेजल कीच ने इसका खुलासा किया है कि वे अपने पहले बच्चे के पेरेंट बनने जा रहे हैं. बता दें युवराज की पत्नी हेजल टीवी रियल्टी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘बिल्ला’ और ‘बॉडीगार्ड’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

हालांकि युवी से शादी के बाद हेजल इस इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं दिखी हैं. हाल ही में युवराज सिंह और हार्दिक पांड्या अपने पहले बच्चे के अभिभावक बने हैं और अब लग रहा है कि जल्दी ही युवराज भी माता-पिता वाला यह क्लब ज्वाइन करने वाले हैं.

Editor's Pick