• Home
  • News
  • Ish Sodhi becomes first bowler to take 5-wicket haul in GT20; Brampton Wolves beat Montreal Tigers by 10 wickets

ईश सोढ़ी ने रचा इतिहास, लिया GT20 कनाडा का पहला 5-विकेट हॉल

कॉलिन मुनरो की ब्रैम्पटन वॉल्व्स ने जॉर्ज बेली की मॉन्ट्रियल टाइगर्स टीम को 10 विकेट से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 28, 2019, 11:12 AM IST

Published On Jul 28, 2019, 11:12 AM IST

Last UpdatedJul 28, 2019, 11:12 AM IST

ईश सोढ़ी (Twitter)

न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने मॉन्ट्रियल टाइगर्स के खिलाफ मैच में पांच विकेट लेकर ग्लोबल टी20 कनाडा में इतिहास रच दिया है। सोढ़ी जीटी20 में पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। कीवी स्पिनर के 5-विकेट हॉल की मदद से ब्रैम्पटन वॉल्व्स ने 10 विकेट से ये मैच जीता।

ब्रैम्पटन में खेले गए मैच में टाइगर्स के कप्तान जॉर्ज बेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो उनके पक्ष में नहीं किया। मेजबान टीम के गेंदबाज रोहन मुस्तफा ने पावरप्ले के अंदर ही दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता किया। सुनील नरेन जहां 8 रन बनाकर चौथे ओवर में स्टंप आउट हुए, वहीं काइल कोएट्ज़र 26 रनों की पारी खेलकर छठें ओवर में बोल्ड हुए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टाइगर्स ने 53 के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए। पावरप्ले के बाद अटैक में आए सोढ़ी ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद में एंटोन देवासिच (1) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। यहां से शुरू हुआ विकेटों की सिललिसा टीम के ऑलआउट होने तक नहीं रुका।

GT20: मनप्रीत गोनी की धमाकेदार पारी से युवराज सिंह की टीम ने दर्ज की पहली जीत

सोढ़ी को दूसरी सफलता अपने अगले ही ओवर में मिली, जब उन्होंने दूसरी गेंद पर कप्तान बेली (2) को कैच आउट कराया। अपनी तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सोढ़ी ने मैथ्यू क्रॉस (4) को आउट किया। अपने चौथे ओवर में सोढ़ी ने लगातार दो विकेट लेकर पांच विकेट हॉल दर्ज किया।

13वें ओवर की तीसरी गेंद पर सोढ़ी ने बुपिंदर सिंह (19) को कैच आउट कराया और फिर अगली ही गेंद पर सीन एबॉट नितीश कुमार (2) को प्वाइंट पर कैच देकर पवलियन लौटे। इस विकेट के साथ सोढ़ी ग्लोबल टी20 कनाडा में पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। गौरतलब है कि सोढ़ी ने अपने स्पेल के हर ओवर में कम से कम एक विकेट लिया।

पहला अनाधिकृत टेस्ट: नदीम की शानदार गेंदबाजी, साहा-दुबे के शतकों के दम पर भारत ए की जीत

सोढ़ी की शानदार गेंदबाजी के सामने टाइगर्स टीम 101 रन बनाकर 18.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। 102 रन के लक्ष्य को ब्रैम्पटन टीम ने बिना कोई विकेट खोए 6.4 ओवर में हासिल कर लिया।

मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। लेंडल सिमन्स ने 16 गेंदो पर छह छक्कों की मदद से 37 रन जड़े और जॉर्ज मुन्से ने 24 गेंदो पर पांच चौकों और 6 छक्कों के साथ 63 रन की पारी खेली। टाइगर्स को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराकर ब्रैम्पटन टीम (2 प्वाइंट, +10.25 का नेट रन रेट) अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

Editor's Pick