खतरे में न्यूजीलैंड क्रिकेट, 3 और खिलाड़ी टीम छोड़कर टी20 लीग का बन सकते हैं हिस्सा

कॉलिन मुनरो, कोरे एंडरसन और ईश सोढ़ी टी20 लीग का रुख कर सकते हैं

Edited By : Anoop Dev Singh |Sep 03, 2017, 05:04 PM IST

Published On Sep 03, 2017, 05:04 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2017, 05:04 PM IST

कीवी टीम © AFP
कीवी टीम © AFP

इसमें कोई शक नहीं है कि दुनियाभर में हो रही टी20 लीग कई राष्ट्रीय टीमों पर असर डाल रही है। द.अफ्रीका के बाद अब न्यूजालैंड के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनेघन ने टी20 लीग में खेलने के लिए न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया। अब खबर ये है कि कीवी टीम के तीन और खिलाड़ी मैक्लेनेघन के नक्शे-कदमों पर चलने की तैयारी में हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो, कोरे एंडरसन और लेग स्पिनर ईश सोढ़ी टीम छोड़कर टी20 लीग का हिस्सा बन सकते हैं।

पैसे के लिए टी20 लीग का रुख
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी देश की बजाए इसलिए टी20 लीग की ओर रुख कर रहे हैं क्योंकि वहां उन्हें कम समय में ज्यादा पैसा मिल रहा है। अगर न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी बिग बैश के पूरे सीजन का हिस्सा बनता है तो उन्हें कुछ ही महीनों में 75 हजार डॉलर मिलेंगे जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें पूरे साल के 85000 डॉलर मिलेंगे। सिर्फ टॉप रैंक केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों को ही न्यूजीलैंड बोर्ड 2.10 लाख डॉलर देता है जो कि इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स के मुताबिक काफी कम है। धोनी आलोचकों को बल्ले से चुप कराते रहेंगे- सौरव गांगुली

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन के चीफ एक्जीक्यूटिव हीथ मिल्स ने कहा, ‘भविष्य में हम ये देख सकते हैं कि कुछ खिलाड़ी नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर टी20 लीग की ओर रुख कर सकते हैं। जो खिलाड़ी अकसर टीम से अंदर बाहर होते रहते हैं और कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ज्यादा ऊपर नहीं हैं तो वो टी20 के 3-4 प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मन बना रहे हैं।’ मैक्लेनेघन आईपीएल, बिग बैश, सीपीएल में खेलते हैं और अब द.अफ्रीका में होने वाली ग्लोबल टी20 लीग में भी वो खेलते नजर आएंगे। कॉलिन मुनरो भी सीपीएल में खेलते दिखते हैं और वो द.अफ्रीका में भी लीग में खेलते दिख सकते हैं।

Editor's Pick