add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ईशान किशन का बड़ा कारनामा, तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड, युवराज- गंभीर से भी आगे निकले

ईशान किशन 77 रन की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 40 बॉल में इस पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए. 

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 15, 2026 8:03 PM IST

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तूफानी पारी खेली. ईशान किशन ने पावरप्ले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. इस पारी के दौरान ईशान किशन ने शुभमन गिल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा उन्होंने युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है.

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में रविवार को 27 बॉल में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने पावरप्ले में 42 रन बनाकर शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईशान किशन 77 रन की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 40 बॉल में इस पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए. 

शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पावरप्ले में 42 रन बनाए, इसके साथ ही उन्होंने शुभमन गिल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले शुभमन गिल के नाम पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पावरप्ले में एशिया कप में 35 रन बनाने का रिकॉर्ड था.

युवराज भी पीछे छूटे

ईशान किशन ने इस मैच में 27 बॉल में अर्धशतक लगाया और भारत-पाकिस्तान टी-20 मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने. उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 29 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था. मोहम्मद हफीज (23) इस लिस्ट में पहले और अभिषेक शर्मा (24) दूसरे नंबर पर है.

भारत-पाक T20I में सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)

23 बॉल- मोहम्मद हफीज अहमदाबाद 2012
24 बॉल- अभिषेक शर्मा दुबई 2025
27 बॉल- ईशान किशन कोलंबो RPS 2026 *
29 बॉल- युवराज सिंह अहमदाबाद 2012

ईशान ने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा

ईशान किशन ने इस मैच में 77 रन बनाए. भारत- पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 मैच में यह चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. उन्होंने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 75 रन बनाने का रिकॉर्ड था. विराट कोहली 82 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं.

भारत-पाक T20I में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

82* विराट कोहली मेलबर्न 2022
79* मोहम्मद रिज़वान दुबई 2021
78* विराट कोहली कोलंबो RPS 2012
77 ईशान किशन कोलंबो RPS 2026
75 गौतम गंभीर जोहान्सबर्ग 2007

इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम ने दो बदलाव किया है. संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/