Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादात ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - April 2, 2026 11:56 PM IST

कोलकाता: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों से हराया. सीजन की पहली जीत दर्ज करने के बाद कप्तान ईशान किशन ने कहा कि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने मैच को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी आसान बना दिया.
मैच के बाद ईशान किशन ने इस जीत में पूरी टीम का अहम योगदान बताया. उन्होंने कहा, ‘हर किसी के प्रयासों से मैं खुश था. मुझे नहीं लगता कि पिच बहुत अच्छी थी. हेड और अभिषेक ने हमारे लिए खेल आसान बना दिया. यह पूरी तरह से टीम का प्रयास था. हमारी योजना विकेट लेने की थी. हर्ष ने बस वह गेंद डाली और हम खुशकिस्मत रहे कि हमें वह विकेट मिल गया. हर्ष अपनी घरेलू टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मैं शिवांग के बारे में बात करना चाहूंगा, उन्होंने असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने बड़े हौसले के साथ गेंदबाजी की. शिवांग ने हमारे लिए अपना काम बखूबी किया.’
जीत के बावजूद ईशान किशन ने कहा कि टीम को आने वाले मुकाबलों के लिए अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा. उन्होंने कहा, ‘फील्डिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें एक टीम के तौर पर काम करने की जरूरत है. 10-20 रनों से बहुत बड़ा फर्क पड़ जाता है.” बल्ले से 39 रनों की दमदार पारी और गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगाए. टीम की ओर से हेनरिक क्लासन ने 52, अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 161 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम की तरफ से सर्वाधिक 52 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए.
हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि अच्छी साझेदारियां ना होने के कारण मैच टीम के हाथ से फिसल गया. उन्होंने कहा, ‘हां, मुझे लगा कि हमें कुछ बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी. जो खिलाड़ी जम चुके थे, उन्हें पारी को आगे तक ले जाना चाहिए था. गेंदबाजी में मुझे लगा कि हमने बहुत अच्छी वापसी की. बल्लेबाजी में जब आप किसी लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको बड़ी साझेदारियां चाहिए होती हैं, लेकिन हमें वह नहीं मिली.’
दूसरी पारी में पिच के मिजाज को लेकर रहाणे ने कहा, ‘दूसरी पारी में मुझे लगा कि गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी. पहली पारी के मुकाबले धीमी गेंदें ज्यादा ग्रिप कर रही थीं. हमें लगा था कि विकेट बेहतर होगा, लेकिन वह और धीमा हो गया. हालांकि, मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं. सनराइजर्स हैदराबाद ने धीमी गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया और उन्होंने जिन एंगल्स का इस्तेमाल किया, वे वाकई बहुत अच्छे थे. घरेलू मैच जीतना बहुत जरूरी है, इसलिए हमें वापस बैठकर अपनी टीम कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना होगा कि क्या हमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत है. बस एक बुरा दिन था.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
