ईशान किशन ने धोनी की बराबरी की, वेस्टइंडीज में तीसरा अर्धशतक जड़ा
ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक लगाया. इस सीरीज में लगातार यह उनका तीसरा अर्धशतक है.
Published On Aug 01, 2023, 08:57 PM IST
Last UpdatedAug 01, 2023, 08:57 PM IST
(Photo credit-Fancode)
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ा. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई.
ईशान किशन ने की दिग्गज धोनी की बराबरी
वेस्टइंडीज की सरजमीं पर ईशान किशन ने तीसरा अर्धशतक लगाया. ऐसा करने वाले वह एमएस धोनी के बाद भारत के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं. धोनी के नाम वेस्टइंडीज में तीन अर्धशतक है.
खास क्लब में शामिल हुए ईशान किशन
ईशान किशन तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बने. के श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजरुद्दीन, एमएस धोनी और श्रेयस अय्यर यह कारनामा कर चुके हैं.
तीन मैचों की वनडे (द्विपक्षीय) सीरीज में तीन अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
के श्रीकांत VS श्रीलंका 1982
दिलीप वेंगसरकर VS श्रीलंका 1985
मोहम्मद अज़हरुद्दीन VS श्रीलंका 1993
एमएस धोनी VS ऑस्ट्रेलिया 2019
श्रेयस अय्यर VS न्यूजीलैंड 2020
ईशान किशन VS वेस्टइंडीज 2023
ईशान किशन ने खेली 77 रन की पारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली. उन्होंने यह रन 64 गेंद में बनाए. ईशान ने अपनी पारी में आठ चौका और तीन छक्के लगाए. उन्होंने शुभमन गिल के साथ 143 रन की ओपनिंग साझेदारी की. वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 52 रन और दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 55 रन बनाए थे.