add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

06 चौके, 05 छक्के, एक ओवर में जड़े 28 रन... ईशान किशन ने रोहित शर्मा की बराबरी की

ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ मैच में 24 बॉल में 61 रन की पारी खेली, उन्होंने इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 12, 2026 8:35 PM IST

Ishan Kishan Records: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच में विस्फोटक अर्धशतक लगाया. उन्होंने इस पारी से रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की बराबरी की है.

ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ मैच में 24 बॉल में 61 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए. ईशान किशन ने इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जेजे स्मिट के ओवर में ईशान ने जड़े 28 रन

ईशान किशन ने नामीबिया के गेंदबाज जेजे स्मिट के ओवर में आक्रामक तेवर दिखाए. पहला गेंद मिस करने के बाद ईशान किशन ने लगातार चार गेंदों पर चार छक्के लगाए. उन्होंने इस ओवर में चार छक्के और एक चौका के साथ कुल 28 रन जड़े.

ईशान ने की रोहित शर्मा की बराबरी

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस पारी के साथ रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की बराबरी की. ईशान किशन ने पावरप्ले में दूसरी बार अर्धशतक जड़ा है. ईशान किशन के अलावा रोहित शर्मा भी टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में दो बार अर्धशतक बना चुके हैं. अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्होंने पावरप्ले के अंदर तीन बार अर्धशतक लगाया है. इसके अलावा ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में अर्धशतक लगाया. ईशान किशन के अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने वर्ल्ड कप के पावरप्ले में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है.

T20I में भारत के लिए पावरप्ले में अर्धशतक

अभिषेक शर्मा (तीन बार)
रोहित शर्मा (दो बार)
ईशान किशन (दो बार)
केएल राहुल (एक बार)
यशस्वी जायसवाल (एक बार)

भारत के लिए T20 WC में पावरप्ले में अर्धशतक

51*(21) – रोहित शर्मा बनाम AUS, ग्रोस आइलेट, 2024
50(19) – केएल राहुल बनाम SCOT, दुबई, 2021
50(20) – ईशान किशन बनाम NAM, दिल्ली, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप में जड़ा पांचवां सबसे तेज अर्धशतक

ईशान किशन ने 20 बॉल में अर्धशतक पूरा किया, जो टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए पांचवां सबसे तेज अर्धशतक है. युवराज सिंह (12 बॉल) पहले, केएल राहुल (18 बॉल) दूसरे, रोहित शर्मा (19 बॉल) तीसरे, युवराज सिंह (20 बॉल) चौथे और ईशान किशन (20 बॉल) पांचवें नंबर पर हैं.

T20 WC में भारत के लिए सबसे तेज़ फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)

12 – युवराज सिंह बनाम ENG, डरबन, 2007
18 – केएल राहुल बनाम SCOT, दुबई, 2021
19 – रोहित शर्मा बनाम AUS, ग्रोस आइलेट, 2024
20 – युवराज सिंह बनाम AUS, डरबन, 2007
20 – ईशान किशन बनाम NAM, दिल्ली, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/