add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'उसे रोकना बहुत मुश्किल', पाकिस्तानी कोच ने की ईशान किशन की तारीफ, बोले- वह बेखौफ होकर खेला

पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि ईशान किशन के बेखौफ अंदाज ने मैच उनकी टीम से छीन लिया. किशन ने 77 रन बनाकर भारत को 175 के स्कोर तक पहुंच सकी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 16, 2026 11:54 AM IST

कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 15 फरवरी को हुए मैच के हीरो ईशान किशन रहे. किशन की तूफानी पारी ने ही भारत को ऐसे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की जो पाकिस्तान की पहुंच से दूर रहा. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने भी किशन की पारी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बेखौफ अंदाज ने ही मैच में असली फर्क पैदा किया.

किशन की 40 गेंद पर 77 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए. भारत ने 175 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में पाकिसतान सिर्फ 114 रन पर सिमट गया. 61 रन की इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘उसे रोकना चुनौती है…’

हेसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि वह बेखौफ होकर खेलता है. वह मैदान के दोनों तरफ रन बना सकता है. इसलिए वह सिर्फ लेग साइड तक ही सीमित नहीं है. हम जानते हैं कि वह लेग साइड का मजबूत बल्लेबाज है, लेकिन वह रिवर्स शॉट भी खेल सकता है. इसलिए, अगर खास तौर पर पावर प्ले में स्पिन गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे हो तो उसे रोकना चुनौती हो सकती है.’

पाकिस्तान की गेंदबाजी इस वर्ल्ड कप में स्पिनर्स पर काफी हद तक निर्भर करती है. पाकिस्तान ने ईशान किशन को रोकने के लिए धीमी पिच पर किशन के खिलाफ अपने फिरकी गेंदबाजों को आजमाया. लेकिन यह काम नहीं आया. उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ 37 गेंदों पर 66 रन बनाए. और पाकिस्तानी रणनीति को ध्वस्त कर दिया.

वह बेखौफ होकर खेला, हमसे छीन लिया मैच

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जिस तरह से वह शानदार फॉर्म में हैं, उससे हमारे स्पिनरों पर काफी दबाव पड़ा और शायद वे ‘बेसिक्स’ से भटक गए. उसके अलावा (शिवम) दुबे का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर था, लेकिन मुकाबला कठिन था. किशन की पारी वास्तव में पूरे मैच में सबसे बेहतरीन थी. किशन जिस तरह से खेला, उसने हमसे मैच छीन लिया.’

न्यूजीलैंड में जन्मे कोच ने स्वीकार किया कि इस बड़ी हार से टीम निराश है और उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती इस पराजय से उबरकर वापसी करना है. इस करारी शिकस्त से पाकिस्तान का नेट रन रेट गड़बड़ा गया है और वह ग्रुप ए में भारत और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया है. अब पाकिस्तान को सुपर आठ में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया को हराना होगा.

पाकिस्तान के लिए यह मैच बहुत मायने रखता है

हेसन ने कहा, ‘हम जानते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला बड़ा होता है. हमने लगातार पांच (टी20 अंतरराष्ट्रीय) मैच जीते हैं. हम आत्मविश्वास से भरे हैं, लेकिन आज हम बुरी तरह से हार गए. इस समय ड्रेसिंग रूम में काफी निराशा का माहौल है, क्योंकि वे जानते हैं कि पाकिस्तान के लिए यह कितना मायने रखता है.’

उन्होंने कहा, ‘हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना हम कर सकते थे, लेकिन हम जानते हैं कि इस तरह के टूर्नामेंट में हमेशा सब कुछ हमारे पक्ष में नहीं होगा. इसलिए, हमारा काम है खुद को संभालना और यह सुनिश्चित करना कि हम अगले मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन करें.’

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/