add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

749 दिन बाद हुई वापसी, टी-20 वर्ल्ड टीम कप टीम में चुने जाने पर क्या बोले ईशान किशन ?

टीम इंडिया से ड्रॉप होने और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट पर फोकस किया और पिछले 2 साल से तीनों ही फॉर्मेट खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 20, 2025 4:54 PM IST

Ishan Kishan first reaction on Comeback: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को उनके शानदार फॉर्म का ईनाम मिला है. ईशान किशन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ, जिसमें ईशान किशन को करीब 749 दिन बाद टीम में जगह दी गई है. टीम में शामिल होने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

शनिवार को पटना में टीम इंडिया में सेलेक्शन के बाद ईशान किशन ने कहा कि वह बहुत खुश हैं. एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि टीम में सेलेक्शन होने से वह बहुत खुश हैं. उन्होंने झारखंड के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अच्छी फॉर्म के बावजूद हुए थे ड्रॉप

2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले ईशान किशन को भारतीय टीम से अनुशासनहीनता के आधार पर ड्रॉप किया गया था और उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई थी. उस समय ईशान तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा थे. ईशान को अच्छी फॉर्म के बावजूद ड्रॉप किया गया था. टीम इंडिया से ड्रॉप होने और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट पर फोकस किया और पिछले 2 साल से तीनों ही फॉर्मेट खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खूब बोला था बल्ला

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में ईशान ने झारखंड की कप्तानी की थी. अपनी कप्तानी में किशन ने झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का विजेता बनाया. फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराया था. ईशान किशन ने फाइनल में 49 गेंद पर 101 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के अलावा टूर्नामेंट में 10 मैचों की 10 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 517 रन बनाए बनाए और टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोरर रहे. उनके इस दमदार प्रदर्शन ने टी20 विश्व कप के लिए उनकी जगह टीम इंडिया में बनाई है.

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/