add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इशान किशन ने शुभमन गिल को खुद को चांटा मारने के लिए किया मजबूर, देखें वायरल VIDEO

शुभमन गिल क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखेरने के अलावा सोशल मीडिया पर अपने फनी रील्स से भी फैंस का दिल जीत रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 2, 2023 7:22 PM IST

क्रिकेट जगत में इस समय हर किसी की जुबान पर शुभमन गिल का नाम चल रहा है। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं और क्रिकेट के जानकार उन्हें भारत का अगला विराट कोहली बता रहे हैं। गिल ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम इंडिया को 2-1 सीरीज जिताने में अहम भूमिका अदा की। गिल के बल्ले से पहला शतक पिछले साल अगस्त में आया था और तब से अब तक वह तीनों फॉर्मेट में कुल 6 शतक लगा चुके हैं। वह भारत के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में भी शुमार हो गए जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में सैकड़ा जड़ने का कारनमा किया है।

शुभमन गिल क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखेरने के अलावा सोशल मीडिया पर अपने फनी रील्स से फैंस का दिल जीत रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक रील में गिल का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। इस फनी वीडियो में शुभमन गिल मशहूर रिएलिटी टेलिविजन शो रोडीज के कंटेस्टेंट बनने की एक्टिंग कर रहे हैं और जज की भूमिका में इशान किशन और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

इस वायरल वीडियो में इशान किशन युवा बल्लेबाज गिल से पैशन और इंटेन्सिटी दिखाने की डिमांड कर रहे हैं। इसके बाद इशान गुरिल्ला की तरह गिल के ऊपर से कूदते नजर आ रहे हैं। इशान यही नहीं रूकते हैं और गिल से खुद को थप्पड़ मारने के लिए कहते हैं। फिर इशान भी गिल को एक थप्पड़ रसीद कर देते हैं। ये फनी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और गिल का ये अंदाज सभी का मन मोह रहा है।