add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ईशान किशन की बहन की फाइनल से पहले कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत, खिताबी जीत को किया डेडिकेट

मैच के बाद ईशान ने कहा,सच कहूं तो, बीते दिन, एक कार एक्सीडेंट में मेरी कजिन की मौत हो गई, मैंने उनके लिए अच्छा खेला.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 9, 2026 11:09 AM IST

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल में भी ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम की ऐतिहासिक जीत में यादगार भूमिका निभाई, ईशान ने दो बेहतरीन कैच भी लपके. ईशान ने मैच के बाद बड़ा खुलासा किया है. ईशान से फाइनल से ठीक पहले अपनी कजिन (बहन) को खो दिया था. एक कार एक्सीडेंट में चचेरी बहन की मौत हो गई थी, जिसकी वजह से उनके पिता और परिवार का कोई सदस्य मैच देखने नहीं पहुंचा था. ईशान ने भारतीय टीम की खिताबी जीत को अपनी कजिन (बहन) को समर्पित किया है.

मैच के बाद ईशान ने कहा,सच कहूं तो, बीते दिन, एक कार एक्सीडेंट में मेरी कजिन की मौत हो गई, मैंने उनके लिए अच्छा खेला, मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को आगे रखो, मैं यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं, महिला दिवस पर यह और भी खास हो जाता है. ईशान ने कहा कि निजी क्षति के बाद भी हार्दिक की सलाह ने उन्हें शांत रहने और खेल पर ध्यान केंद्रीत करने में मदद की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के प्रदर्शन पर ईशान ने टीम इंडिया ने की थी वापसी

टी20 विश्व कप 2026 ईशान किशन के लिए एक तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से दमदार वापसी का बड़ा मंच बना है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी दमदार बल्लेबाजी और बेहतरीन कप्तानी के दम पर झारखंड को चैंपियन बनाने के बाद ईशान किशन की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई थी। उन्हें सीधे न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप टीम में चुना गया। ईशान ने अपनी वापसी को यादगार बनाया और अपनी दमदार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को विजेता बनाया।

विश्व कप के लिए सूर्यकुमार यादव से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए ईशान ने कहा, “जब सूर्य भाई ने कॉल किया, तो मैंने स्क्रीनशॉट लिया और सोचा कि यह वर्ल्ड कप के लिए है, उन्होंने पूछा कि विश्व कप जीतेगा क्या, मैंने कहा, ‘आप भरोसा करोगे क्या?’ उन्होंने कहा, ‘चल किया.

ईशान ने टी-20 वर्ल्ड कप में बनाए 317 रन

ईशान टी20 विश्व कप 2026 के चौथे और भारतीय टीम की तरफ से दूसरे सफल बल्लेबाज हैं. ईशान ने 9 मैचों की 9 पारियों में 35.22 की औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए. संजू (321) भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/