add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ईशान किशन दो साल बाद भारतीय टीम में लौटे, इस वजह से मिला मौका

ईशान किशन लगभग दो साल बाद टीम में वापस लौटे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच नवंबर 2023 में खेला था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 20, 2025 3:09 PM IST

Ishan Kishan returns: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. शनिवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय टीम का ऐलान किया. टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हुई है. ईशान किशन लगभग दो साल बाद टीम में वापस लौटे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच नवंबर 2023 में खेला था.

27 साल के ईशान किशन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने सीरीज में 57 की औसत से दो शतक के साथ 500 से ज्यादा रन बनाए थे. फाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ भी उन्होंने शतक जड़ा था. इससे पहले घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला खूब बोला था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईशान किशन का हालिया प्रदर्शन

ईशान किशन के पिछले 10 मैच की बात करें तो उन्होंने टी-20 में दो शतक और दो अर्धशतक के साथ 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में मौका दिया गया है. वह टीम में संजू सैमसन के बाद दूसरे विकेटकीपर हैं.

दो साल बाद हुई वापसी

ईशान किशन ने भारत के लिए नवंबर 2023 में अपना आखिरी टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. घरेलू क्रिकेट खेलने से इनकार के बाद बीसीसीआई ने उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था और वह टीम से भी ड्रॉप कर दिए गए थे. उसके बाद से वह टीम से लगातार बाहर थे. वह दो साल यानि 749 दिन बाद टीम इंडिया में वापस लौटे हैं.

ईशान किशन का इंटरनेशनल करियर

ईशान किशन ने भारत के लिए दो टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने दो टेस्ट मैच में 78 रन बनाए हैं. उन्होंने 27 वनडे मैच में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 933 रन बनाए हैं. वहीं 32 टी-20 मैच में उनके नाम छह अर्धशतक के साथ 796 रन है.

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), रिंकू सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा