4,4,4,6,4,6, ईशान किशन ने की ईश सोढ़ी की जमकर धुनाई, ओवर में बटोरे 29 रन
Ishan Kishan on Ish Sodhi: 4,4,4,6,4,6, ईशान किशन ने की ईश सोढ़ी की जमकर धुनाई, ओवर में बटोरे 29 रन
ईशान किशन ने ईश सोढ़ी के ओवर में 29 रन बनाए. उन्होंने इस ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाए. ओवर कीू पहली गेंद वाइड थी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 31, 2026 9:29 PM IST
ishan-kishan-ish-sodhi
Ishan Kishan and Ish Sodhi: ईशान किशन शनिवार को बल्ले से जबर्दस्त फॉर्म में नजर आए. तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली. इस बल्लेबाज ने सिर्फ 42 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. ईशान ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में हाफ सेंचुरी भी लगाई थी. केरल की राजधानी के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने धुआं-धुआं कर दिया. अपनी इस पारी में ईशान ने 10 छक्के और छह चौके लगाए.
ईशान किशन ने अपनी इस पारी में न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी की गेंदबाजी पर खास तौर पर आक्रामक बल्लेबाजी की. ईशान ने पारी के 12वें ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाए. सोढ़ी के ओवर की पहली गेंद वाइड थी और इसके बाद ईशान ने 4,4,4,6,4,6 शॉट लगाकर सोढ़ी की गेंदबाजी पर खूब रन बटोरे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसके साथ ही इस फॉर्मेट में अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया. ईशान ने 42 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. और 43 गेंद पर 103 रन की पारी खेली. उनकी पारी की मदद से भारत ने 5 विकेट पर 271 रन का बड़ा स्कोर बनाया. ईशान किशन रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक और टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाई हो.
मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. संजू सैमसन एक बार फिर मौके का फायदा नहीं उठा पाए. वह सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए. वहीं अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाए. ईशान ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 137 रन जोड़े. इन दोनों ने सिर्फ 57 गेंदों पर ये रन बना दिए. सूर्या ने भी कमाल की पारी खेली और 30 गेंद पर 63 रन बनाए. उन्होंने भी न्यूजीलैंड के पेसर जैकब डफी के ओवर में 24 रन बनाए.
भारत पहले तीन मैच जीतकर सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुका था. विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराकर सीरीज में अपना पहला मैच जीता था.
ईशान की बात करें इस सीरीज से पहले भारत के लिए नवंबर 2023 में खेले थे. इसके बाद वह लंबे वक्त तक टीम से बाहर रहे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जब खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया था तब ईशान ने ऐसा नहीं किया था इसके बाद उन्हें और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया गया था. ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 पारियों में 517 रन बनाए थे. फाइनल में उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 45 गेंद पर सेंचुरी बनाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.