IND vs NZ: 237.50 के स्ट्राइक-रेट से ईशान किशन ने किया धमाका, 2 दिन में तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड
IND vs NZ: 237.50 के स्ट्राइक-रेट से ईशान किशन ने किया धमाका, 2 दिन में तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में ईशान किशन जबर्दस्त फॉर्म में दिखे. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली. शुक्रवार को बाएं हाथ का यह बल्लेबाज शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों पर हावी रहा. 27 साल का यह खिलाड़ी पहले...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 23, 2026 10:37 PM IST
ishan-kishan
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में ईशान किशन जबर्दस्त फॉर्म में दिखे. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली. शुक्रवार को बाएं हाथ का यह बल्लेबाज शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों पर हावी रहा. 27 साल का यह खिलाड़ी पहले ही ओवर में क्रीज पर उतरा. जब संजू सैमसन छह रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद अभिषेक शर्मा भी पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना चलते बने थे. लेकिन किशन इस सबसे बेपरवाह दिखे. उन्होंने महज 21 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी बनाई. उन्होंने दो दिन पहले ही यानी 21 जनवरी, बुधवार को अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.
दुनिया के नंबर 1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नागपुर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 22 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी बनाई थी. लेकिन ईशान ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारत बनाम न्यूजीलैंड के लिए T20I में सबसे तेज़ 50 रन (गेंदें)
रैंकिंग
गेंद
बल्लेबाज
मैदान
कब बनाए
1
21
ईशान किशन
रायपुर
23 जनवरी, 2026
2
22
अभिषेक शर्मा
नागपुर
21 जनवरी, 2026
3
23
केएल राहुल
ऑकलैंड
24 जनवरी, 2020
4
23
रोहित शर्मा
हेमिल्टन
29 जनवरी, 2020
5
23
सूर्यकुमार यादव
रायपुर
23 जनवरी, 2026
ईशान ने मैट हेनरी की गेंद पर चौका लगाकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. उन्होंने छठे ओवर की चौथी गेंद पर ही अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी. अपने चौके में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए. जब पावरप्ले समाप्त हुआ तो ईशान 23 गेंद पर 56 रन बनाकर खेल रहे थे. यह पावरप्ले में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है. अभिषेक शर्मा ने 2 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में 21 गेंद पर 58 रन बनाए थे.
ईशान किशन 32 गेंद पर 76 की धमाकेदार पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए. 237.50 के स्ट्राइक-रेट की इस पारी ने भारत को न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि जीत की राह पर डाल दिया.
भारत के सामने 209 रन का टारगेट था. जिसे टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. ईशान किशन ने जो पारी का आगाज किया उसे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने और आगे बढ़ाया. सूर्या ने 468 दिन बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हाफ सेंचुरी लगाकर भारत को आसान जीत दिला दी. सूर्या ने 37 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए. इसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल रहे. इसकेसाथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.