Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 15, 2026 10:30 PM IST

IND VS PAK: ईशान किशन (40 बॉल में 77 रन) की तूफानी पारी से भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर धूल चटा दी है. भारत ने आठवीं बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया है. रविवार को कोलंबो में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. इशान किशन ने 77 रन की पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए. भारत ने इस जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रन का टारगेट रखा था, पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 18 ओवर में 114 रन ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. शाहीन अफरीदी ने 23 रन की नाबाद पारी खेली. शादाब खान ने 14 रन और फहीम अशरफ ने 10 रन का योगदान दिया. इनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके. भारत के लिए हार्दिक, जसप्रीत, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए. कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली.
इशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट पर 175 रन बनाए. इशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत को ठोस आधार दिया, कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली. पाकिस्तान ने 18 ओवर स्पिनरों कराए जिसमें सईम अयूब 25 रन पर तीन विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. शाहीन ने दो ओवर में 31 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (10 रन पर एक विकेट) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा को खाता खोले बिना शाहीन शाह अफरीदी के हाथों कैच करा दिया. इशान के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए, उन्होंने शाहीन की शुरुआती दो गेंद पर छक्का और चौका मारा और फिर सलमान की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए.
तिलक ने भी शाहीन पर चौका जड़ने के बाद लेग स्पिनर अबरार अहमद का स्वागत छक्के के साथ किया. तिलक और इशान ने सईम पर चौकों के साथ पावर प्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 52 रन तक पहुंचाया. इशान ने अबरार पर लगातार तीन चौकों के साथ 27 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अगले ओवर में लेग स्पिनर शादाब खान की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके से 17 रन बटोरे. इशान हालांकि इसके बाद सईम की गेंद को पीछे हटकर खेलने की कोशिश में चूककर बोल्ड हो गए.
तिलक ने मोहम्मद नवाज पर छक्के के साथ 12वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया. पाकिस्तान को इस मुकाबले में हाथ बीच में रोककर गेंदबाजी करने वाले स्पिनर उस्मान तारिक (24 रन पर एक विकेट) से काफी उम्मीदें थी, हालांकि भारतीय बल्लेबाजों को अधिक परेशानी नहीं हुई लेकिन उनके खिलाफ अधिक रन भी नहीं बने. सईम ने तिलक को पगबाधा करके भारत को तीसरा झटका दिया, उन्होंने 24 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का मारा.
सूर्यकुमार ने अबरार पर चौके के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया जबकि शिवम दुबे ने इसी ओवर में छक्का जड़ा. तारिक ने सूर्यकुमार को सईम के हाथों कैच कराया। उन्होंने 29 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके मारे. रिंकू सिंह (चार गेंद में नाबाद 11) ने पारी के अंतिम ओवर में शाहीन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ भारत का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाया लेकिन दुबे अगली गेंद पर रन आउट हो गए.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
