add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC में एंट्री के बाद ईशान किशन ने धमाका कर दिया, सिर्फ 33 गेंद पर बनाई सेंचुरी

ईशान किशन ने झारखंड के लिए खेलते हुए सिर्फ 33 गेंद पर सेंचुरी लगाई. ईशान ने कर्नाटक के खिलाफ यह पारी खेली. यह लिस्ट ए में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 24, 2025 3:00 PM IST

ईशान किशन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम टीम इंडिया में सिलेक्शन से मिला. उन्हें अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया. बुधवार 24 दिसंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड बी, अहमदाबाद में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 33 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. झारखंड ने कर्नाटक के खिलाफ 9 विकेट पर 412 रन का स्कोर बनाया.

यह लिस्ट ए में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरे सबसे तेज शतक है. आज बुधवार को ही बिहार के बल्लेबाज सकिबुल गनी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद पर शतक लगाया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

किशन ने सिर्फ 39 गेंद पर 125 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने सात चौके और 14 छक्के लगाए. किशन के साथ ही विराट सिंह ने 68 गेंद पर 88 रन बनाए. उनकी पारी में भी 8 चौके और चार छक्के लगाए. कुमार कुशाग्र ने भी टीम को 400 के पार जाने में मदद की.

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचगेंद
जैक फ्रेजर मैकगर्कसाउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया29
एबी डि विलियर्ससाउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज31
सकिबुल गनीबिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश32
ईशान किशनझारखंड बनाम कर्नाटक33
अनमोलप्रीत सिंहपंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश35
कोरी एंडरसनन्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज36
ग्राहम रोजसमरसेट बनाम डेवान36
वैभव सूर्यवंशीबिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश36
शाहिद अफरीदीपाकिस्तान बनाम श्रीलंका37

किशन को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के लिए 2026 टीम में चुना गया. और उनका हालिया फॉर्म टीम इंडिया के लिए भी अच्छा संकेत है. किशन को टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुना गया. झारखंड के कप्तान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 में बुहत अच्छा खेल दिखाया.

बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहार रच दिया. 26 साल के इस बल्लेबाज ने बुधवार, 24 दिसंबर को लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाया. गनी ने सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में खेले जा रहे मैच में सिर्फ 32 गेंद पर सेंचुरी पूरी कर ली. गनी से पहले यह रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम था जिन्होंने 35 गेंद पर शतक पूरा किया था. बुधवार को ही झारखंड के ईशान किशन ने भी 33 गेंद पर शतक पूरा कर इस लिस्ट में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया. उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ यह शतक बनाया. लेकिन यहां हम बात गनी की करेंगे.

खिलाड़ी  टीम गेंद
साकिबुल गनी बिहार 32 गेंदें
ईशान किशन झारखंड 33 गेंदें
अनमोलप्रीत सिंह पंजाब 35 गेंदें
वैभव सूर्यवंशी बिहार 36 गेंदें
यूसुफ पठान बड़ौदा 40 गेंदें
उर्विल पटेल गुजरात 41 गेंदें
अभिषेक शर्मा पंजाब 42 गेंदें