add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी-20 वर्ल्ड कप से कटा संजू सैमसन का पत्ता ? पांचवें टी-20 मैच में अचानक हुआ बड़ा फैसला

संजू सैमसन ने अपने घरेलू मैदान पर भी निराश किया और सिर्फ छह रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 31, 2026 9:28 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड की टीम शनिवार को पांचवें टी-20 मैच में आमने-सामने हुई. भारतीय टीम ने इस मैच में इशान किशन के शतक की मदद से न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 272 रन का टारगेट रखा. इस मैच में भारतीय फैंस की नजरें संजू सैमसन पर थी, मगर संजू सैमसन ने अपने घरेलू मैदान पर भी निराश किया. सैमसन सिर्फ छह रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. इस पारी के बाद अब उनका टी-20 वर्ल्ड कप से पत्ता लगभग कट गया है. तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में इसका संकेत भी मिला.

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान संजू सैमसन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं दी गई और उनकी जगह ईशान किशन ने ग्लव्स के साथ मोर्चा संभाला. हालांकि इस दौरान कैमरा लगातार संजू सैमसन के चेहरे पर थी और उनका चेहरा भी उतरा हुआ था. टीम मैनजमेंट ने ईशान किशन से विकेटीकीपिंग कराकर यह संकेत देने की कोशिश की है और टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम उन्हें बतौर विकेटकीपर देख रही है और संजू सैमसन का पता कटना लगभग तय है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कमेंट्री के दौरान भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर भी लगभग ऐसा ही संकेत देते नजर आए. सुनील गावस्कर ने कहा है कि हमें अब पत लग गया है कि यूएसए के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हमारी टीम क्या होगी.

तिरुवनंतपुरम में भी फ्लॉप रहे सैमसन

तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले उन्होंने चार मैचों में उन्होंने 10, 6, 0 और 24 रन बनाए थे. और प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर सवाल उठने लगे थे. सैमसन लगातार एक ही तरीके से आउट हो रहे थे. अंदर आती गेंद उन्हें परेशान कर रही थी. ईशान किशन का अच्छा फॉर्म भी सैमसन पर दबाव बढ़ा रहा था. पर टीम प्रबंधन ने सीरीज के पांचवें मैच में भी सैमसन पर भरोसा जताया. पर यह बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. उन्होंने छह गेंद पर सिर्फ छह रन बनाए. इसमें एक चौका शामिल था. संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 9.20 की औसत से 46 रन बनाए.

लंबे वक्त से चली आ रही है सैमसन की परेशानी

ऐसा नहीं है कि संजू सैमसन पेसर्स के खिलाफ सिर्फ इस सीरीज में संघर्ष कर रहे हैं. साल 2025 से टी20 इंटरनेशनल में खेली गईं 16 पारियों में उन्होंने 131 गेंदों का सामना किया है और 166 रन बनाए हैं. और 13 बार वह पेसर्स पर आउट हुए हैं. यानी तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है. उनका औसत सिर्फ 12.76 का है और स्ट्राइक-रेट भी 126.71 का. यह भी हैरान करने वाली बात है कि 13 में से 10 बार संजू पावरप्ले में ही आउट हो गए हैं. यानी उन्हें क्रीज पर ज्यादा वक्त बिताने का भी मौका नहीं मिला है.

टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन को मिलेगा मौका !

टी-20 विश्व कप में ईशान किशन को संजू सैमसन की जगह मौका दिया जा सकता है. ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने चार मैचों की चार इनिंग में 231.18 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए हैं. वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/