add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ, T20I: 26 महीने बाद ईशान की टीम इंडिया में एंट्री, कप्तान SKY ने लगाई मुहर

नागपुर: भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज बुघवार से हो रहा है. पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम टी20 सीरीज जीतने और विश्व कप से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए तैयार है. मैच से पहले भारतीय...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 20, 2026 7:28 PM IST

नागपुर: भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज बुघवार से हो रहा है. पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम टी20 सीरीज जीतने और विश्व कप से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए तैयार है. मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन को लेकर अहम बयान दिया है.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि ईशान नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे. सूर्यकुमार के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 26 महीने बाद टीम इंडिया में एंट्री होना तय होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईशान ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, जो टी20 था, 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था. इसके बाद से वह टीम से लगातार बाहर चल रहे थे. घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए ईशान की भारतीय टीम में वापसी हुई है.

किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कमाल का खेल दिखाया था. उन्होंने इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में 101 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. झारखंड ने हरियाणा को हराकर खिताब जीता था. किशन ने इस टूर्नामेंट में 517 रन बनाए थे. उनका बल्लेबाजी औसत 57.44 का था. वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उनका स्ट्राइक-रेट भी 197 से ऊपर रहा. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 50 गेंद पर 113 रन की पारी खेली थी. त्रिपुरा के खिलाफ एलीट ग्रुप स्टेज पर उन्होंने यह धमाकेदार पारी खेली थी.

ईशान की भारतीय टीम में वापसी तो हो गई थी, लेकिन उनका टीम में जगह बनना तब तक मुश्किल था, जब तक पूर्व से स्थापित खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म होकर प्लेइंग इलेवन से बाहर न जाएं. तिलक वर्मा का इंजरी की वजह से पहले तीन टी20 से बाहर होना ईशान के लिए लकी साबित हुआ है, और ईशान तिलक की जगह ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज और ओपनर के रूप में संजू सैमसन पहली पसंद हैं.

ईशान किशन मूल रूप से ओपनर हैं, लेकिन कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मध्यक्रम में खेल चुके हैं. ऐसे में बल्लेबाजी के लिए तीसरा नंबर उनके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है. 2021 में टी20 में डेब्यू करने वाले ईशान ने 32 मैचों की 32 पारियों में 6 हाफ-सेंचुरी लगाते हुए 796 रन बनाए हैं.