- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ishan Kishan with Jay Shah at Narendra Modi Stadium after GT VS MI IPL 2024 Match Social media reacts
IPL 2024: इशान किशन से मिले जय शाह, वायरल हुई तस्वीर, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़
इशान किशन को कुछ दिन पहले बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था. इशान किशन पर बीसीसीआई के निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई थी.
Published On Mar 25, 2024, 12:12 AM IST
Last UpdatedMar 25, 2024, 12:12 AM IST
(Image credit- Twitter)
अहमदाबाद. आईपीएल 2024 में रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को छह रन से हरा दिया. वहीं इस मैच के बाद इशान किशन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ नजर आए है. बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने के बाद पहली बार इशान किशन और जय शाह साथ दिखे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर जमकर मजे लिए हैं.
दरअसल मैच के खत्म होने के बाद इशान किशन और जय शाह आमने-सामने हो गए, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे का हाल जाना. इस दौरान जय शाह इशान किशन के कंधे पर हाथ रखे भी नजर आए. यह तस्वीर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजे लेने शुरु कर दिए. सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं.
इशान किशन के प्रदर्शन की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में इशान किशन ने निराश किया और पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए.मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य था, मुंबई की टीम 162 रन ही बना सकी.
इशान किशन ने कुछ दिन पहले गंवाया था सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
बता दें कि इशान किशन ने कुछ दिन पहले बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाया था. बीसीसीआई के निर्देश के बावजूद इशान ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला, जिसके बाद उन्हें बीसीसीआई के सेंट्र्ल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया. वह दिसंबर 2023 के बाद से टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं.