add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं इशान पॉरेल

विश्व कप विजेता अंडर-19 टीम इंडिया का हिस्सा रहे पॉरेल फिलहाल अपनी चोट से उबर रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 7, 2018 6:27 PM IST

भारत को अंडर-19 विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज इशान पॉरेल भुवनेश्वर कुमार  और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर तेज गेंदबाजों के नक्शे कदम पर चलकर अपनी गेंदबाजी में वैरिएशन लाना चाहते हैं। चौथी बार विश्व कप खिताब जीतकर स्वदेश लौटे पॉरेल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “अब मेरा लक्ष्य अपनी चोट से उबरते हुए देश की सीनियर टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार के नक्शे कदम पर चलना है। इन सभी के पास गेंदबाजी में काफी वैरिएशन है और मेरी भी कोशिश अब अपनी गेंदबाजी में वैरिएशन लाने की है।”

टीम इंडिया में जगह बनाने के बारे में बात करते हुए इस उभरते हुए तेज गेंदबाज ने कहा, “भारतीय टीम में जाना और 2019 में होने वाला विश्व खेलना आसान बात नहीं है। मैं अभी सीनियर टीम में जाने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अभी के लिए मुझे अपनी तेजी पर काम करना है और लाइन तथा लैंथ को बनाए रखते हुए बल्लेबाज के करीब जाना है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/jhulan-goswami-becomes-1st-women-cricketer-to-claim-200-wickets-in-odi-684290″][/link-to-post]

उन्होंने कहा, “अब हर कोई मुझे सीनियर टीम में खेलते हुए देखना चाहता है, लेकिन मेरे पास रिमोट कंट्रोल नहीं है। वहां जाना कदम दर कदम का मसला है। मुझे रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे, सयैद मुश्ताक अली और फिर इंडिया-ए के लिए अच्छा करना होगा।” न्यूजीलैंड से अपने घर कोलकाता पहुंचे पॉरेल को देखने नेताजी सुभाष चंद्रबोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर दर्शकों की काफी भीड़ थी। हालांकि इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि इस लोकप्रियता के बाद भी वो पहले जैसे ही हैं।

पॉरेल ने चोट के बावजूद भी विश्व कप में आखिरी के तीन मैच खेले थे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “जब मुझे चोट लगी, मैं रोने लगा और मुझे अपने आप पर गुस्सा आ रहा था। फिर मैंने सुना कि आदित्य ठाकरे मेरी जगह लेंगे, इससे मेरी वापसी का संकल्प मजबूत हो गया। मुझे बस वापस आना था।” पॉरेल अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में चोट से उबरने के लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “चोट अभी भी बाकी है। फाइनल में गेंदबाजी करते हुए काफी दर्द हो रहा था, लेकिन मैंने अपने प्रदर्शन पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। अब मैं एनसीए में चोट से वापसी करने की कोशिश करुं गा। मैं 7-8 दिन के बाद एनसीए जाऊंगा।”

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)