• Home
  • News
  • Ishant sharma gets three stitches on his right hand finger as he got injured in wtc final 4766833

Ishant Sharma Finger Injury: उंगलियों में आए तीन टांके, इंग्लैंड सीरीज तक होंगे फिट

Ishant Sharma Finger Injury Update: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आखिरी दिन यह तेज गेंदबाज अपनी ही बॉलिंग के दौरान चोटिल हो गया था.

Edited By : India.com Staff |Jun 25, 2021, 12:30 PM IST

Published On Jun 25, 2021, 12:30 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2021, 12:30 PM IST

भारतीय पेस अटैक के अगुआ सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल हो गए थे. अपनी गेंदबाजी पर फील्डिंग करते हुए एक गेंद ने इशांत की दाएं हाथ की उंगलियों को चोटिल कर दिया था, जिससे खून बहने लगा था. मैच के बाद डॉक्टरों ने उनकी मिडल और फोर्थ फिंगर पर तीन टांके लगाए हैं. हालांकि इस चोट के इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 टेस्ट की सीरीज में उनके उपलब्ध होने की चिंता नहीं है क्योंकि तब तक वह उबर जाएंगे.

मैच के रिजर्व डे यानी छठे दिन के दौरान इशांत शर्मा अपनी बॉलिंग पर एक ड्राइव शॉट को रोकने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनकी उंगलियों में चोट लग गई और उनकी उंगलियों से खून बहने लगा. इसके तुरंत बाद इशांत को मैदान से बाहर ले जाया गया. भारतीय टीम को इस मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इशांत की मिडल और चौथी उंगली पर तीन टांके आए हैं. हालांकि यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. यह टांके अगले 10 दिनों में निकाल दिए जाएंगे. भारत को अगला टेस्ट मैच करीब 6 सप्ताह बाद खेलना है और तब तक यह तेज गेंदबाज पूरी तरह खेलने के लिए फिट हो जाएगा.’

भारतीय टीम साउथम्प्टन टेस्ट में हार का सामना करने के बाद गुरुवार को लंदन पहुंच गई और अब टीम के खिलाड़ी अगले तीन सप्ताह तक इंग्लैंड में ही अपनी सुविधानुसार खिलाड़ी टीम से अलग हो जाएंगे और अपने दोस्तो और रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकेंगे.

Editor's Pick