×

सरकारी स्कूल में Ishant Sharma ने लगवाई वैक्सीन, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia बोले- थैंक्यू

भारत में इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus in India) की दूसरी लहर जारी है. देश की राजधानी दिल्ली भी इससे कराह रही है. लेकिन दिल्ली में हालात अब धीरे-धीरे पटरी पर आते दिख रहे हैं. हालांकि देश में इस वायरस की तीसरी लहर आने का भी अंदेशा है और इससे बचने के लिए कोरोना वैक्सीन...

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 11, 2021 4:02 PM IST

भारत में इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus in India) की दूसरी लहर जारी है. देश की राजधानी दिल्ली भी इससे कराह रही है. लेकिन दिल्ली में हालात अब धीरे-धीरे पटरी पर आते दिख रहे हैं. हालांकि देश में इस वायरस की तीसरी लहर आने का भी अंदेशा है और इससे बचने के लिए कोरोना वैक्सीन लेना अनिवार्य है. देश में युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन जारी है और इसमें आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने अपनी पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ कोविड- 19 वैक्सीन का पहला डोज लिया.

इशांत शर्मा ने खुद को वैक्सीन लगवाने के लिए दिल्ली का एक सरकारी स्कूल चुना. इशांत के इस फैसले लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जमकर तारीफ की है. इशांत ने अपनी पत्नी के साथ वैक्सीन सेंटर की एक तस्वीर पोस्ट की. उनका वैक्सीन सेंट कोई सरकारी स्कूल है, जिसे मनीष सिसोदिया ने पहचान लिया है. इशांत और उनकी पत्नी यहां डबल मास्क पहनकर पहुंचे थे.

https://twitter.com/ImIshant/status/1391643312038170626?s=20

इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘वैक्सीनेशन पूरा. इसके लिए सभी जरूरी वर्करों का आभारी हूं. सुविधाओं और प्रबंधन की सुचारू व्यवस्था देखकर खुश हूं. आओ सभी जल्दी से जल्दी वैक्सीन ले लें.’

https://twitter.com/msisodia/status/1392039494409277440?s=20

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘वैक्सीन के लिए सरकारी स्कूल चुनने के लिए आपका धन्यवाद इशांत शर्मा. आपको वहां देखकर स्कूल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों को जरूर प्रोत्साहन मिला होगा.’

TRENDING NOW

बता दें यह भारतीय तेज गेंदबाज दिल्ली के मूल निवासी हैं और वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का ही हिस्सा हैं. इशांत शर्मा को इंग्लैंड में आयोजित होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इसके इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में होने वाली 5 टेस्ट की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है.