- Home
- News
- Ishant sharma is a zlatan ibrahimovic in indian cricket team ms dhoni is the number one football player rohit sharma 3876144
'भारतीय क्रिकेट टीम के ज्लाटन इब्राहिमोविच हैं इशांत शर्मा, धोनी नंबर एक फुटबॉलर'
रोहित को ला लिगा क्लब रियल मैड्रिड का भारत में ब्रांड दूत बनाया गया है, वह ला लिगा के इतिहास में पहला गैर फुटबॉलर हैं जिसे ब्रांड दूत बनाया गया है
Published On Dec 12, 2019, 05:18 PM IST
Last UpdatedDec 12, 2019, 05:18 PM IST
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साथी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का मशहूर फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच जबकि महेंद्र सिंह धोनी को नंबर एक फुटबॉलर बताया है.
जानिए, हार्दिक पांड्या से किसने कहा कि आपके बिना ड्रेसिंगरूम खाली लगता है
रोहित के पसंदीदा फुटबॉलर जिनेदिन जिदान हैं जबकि उनका फेवरेट क्लब रियल मैड्रिड है. दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने ये बात गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कही.
‘क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में फुटबॉलरों को कॉपी करते हैं’
जिनेदीन जिदान के प्रशंसक रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में खुद को स्थापित कर चुके कई क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में फुटबॉलरों को कॉपी करते हैं.
रोहित को ला लिगा क्लब रियल मैड्रिड का भारत में ब्रांड दूत बनाया गया है. वह ला लिगा के इतिहास में पहला गैर फुटबॉलर हैं जिसे ब्रांड दूत बनाया गया है. उन्होंने कहा, ‘श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या जैसे युवा खिलाड़ी फुटबॉल के शौकीन हैं. वे फुटबॉलरों की हेयरस्टाइल भी अपनाते हैं.’
उनके पसंदीदा फुटबॉलर और क्लब के बारे में पूछने पर रोहित ने जिदान और रीयाल मैड्रिड का नाम लिया. रोहित चाहते हैं कि रियल मैड्रिड चैंपियंस ट्रॉफी जीते. फीफा विश्व कप में उनकी पसंदीदा टीम स्पेन है.
ICC T20 Ranking: विराट कोहली की टॉप-10 में वापसी, केएल राहुल को भी हुआ फायदा
उन्होंने कहा,‘इसलिए नहीं कि मैं ला लिगा से जुड़ा हूं. मुझे जिनेदीन जिदान का खेल बहुत पसंद है. उन्हें देखकर ही मैं फुटबॉल का शौकीन बना. स्पेन के कौशल का मैं मुरीद हूं.’
भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा,‘हमारी टीम का ज्लाटन इब्राहिमोविच इशांत शर्मा हैं. एम एस धोनी नंबर एक फुटबॉलर हैं.’
‘भारतीय फुटबॉल ने काफी तरक्की की है’
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ अर्से में भारतीय फुटबॉल ने काफी तरक्की की है. उन्होंने कहा, ‘बुनियादी ढांचा बेहतर हुआ है. आईएसएल ने युवा भारतीय फुटबॉलरों को मंच दिया है जिस तरह आईपीएल ने क्रिकेट में योगदान दिया है.’
ला लिगा से जुड़ने के बारे में उन्होंने कहा ,‘मैं इस दिग्गज क्लब से जुड़कर काफी खुश हूं. यह अच्छा है कि भारतीय फुटबॉल से जमीनी स्तर पर यह क्लब जुड़ रहा है.’