कैपिटल्स के लिए अधिक से अधिक विकेट लेना लक्ष्य : इशांत शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में इशांत शर्मा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इशांत की नजर टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में वापसी करने पर है। टेस्ट खेलने वाले इशांत ने भारत की तरफ से आखिरी टी20 साल 2013 में जबकि वनडे साल 2016 में खेला...

Edited By : Indo-Asian News Service |Mar 20, 2019, 05:02 PM IST

Published On Mar 20, 2019, 05:02 PM IST

Last UpdatedMar 20, 2019, 05:02 PM IST

Ishant Sharma @IANS

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में इशांत शर्मा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इशांत की नजर टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में वापसी करने पर है। टेस्ट खेलने वाले इशांत ने भारत की तरफ से आखिरी टी20 साल 2013 में जबकि वनडे साल 2016 में खेला था।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा है कि वह आईपीएल के आने वाले सीजन में अपने अच्छे प्रदर्शन के बूते अधिक से अधिक विकेट लेना चाहते हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने ईशांत को 1.10 करोड़ रुपये में हासिल किया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- (प्रीव्‍यू) मजबूत लाइनअप से ‘कैपिटल्‍स’ के पास छाप छोड़ने का मौका

30 साल के इशांत ने कहा, “मैं समझता हूं कि यह सीजन मेरे लिए काफी अहम है। मैं अच्छी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी टीम के लिए अधिक से अधिक विकेट हासिल करना चाहता हूं। निसंदेह, आपका विकेट लेना इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। मैं अपने लिए तमाम सम्भावनाएं खोजते हुए टीम को अहम मुकाम पर सफलता दिलाना चाहता हूं।”

इशांत ने आईपीएल करियर में 58 विकेट लिए हैं। वह मानते हैं कि दिल्ली की टीम में पेसरों और स्पिनरों का अच्छा मिश्रण है। बकौल इशांत, “हमने आईपीएल-2019 के लिए कुछ बेहतरीन गेंदबाज चुने हैं। ट्रेंट बोल्ट, कगीसो रबाडा जैसे खिलाड़ी किसी भी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। हमारे पास कुछ अच्छे ऑलराउंडर भी हैं और कई अच्छे स्पिनर भी हैं। इन के रहते हम विपक्षी टीमों को कम स्कोर पर रोक सकते हैं।”

Editor's Pick