- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ishant Sharma will be doing commentary for India Vs West Indies series
Ishant Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से इशांत शर्मा करेंगे 'डेब्यू'
इंशात शर्मा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेला था.
Published On Jul 10, 2023, 05:55 PM IST
Last UpdatedJul 10, 2023, 05:55 PM IST
PIC-BCCI
वेस्टइंडीज दौरे का भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से आगाज करने जा रही है जिसमें पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा. इस दौर पर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है लेकिन फिर भी वह टेस्ट सीरीज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आएंगे.
दरअसल, इशांत इस सीरीज के जरिए बतौर कमेंटेटर एक नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं. ये पहली बार होगा जब इशांत क्रिकेट मैच में कॉमेंट्री करते नजर आएंगे. जियो सिनेमा ने पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी. जियो सिनेमा ने ट्विटर पर लिखा, “इशांत शर्मा, जिन्होंने टेस्ट में 10 विकेट हॉल वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए थे, भारत की आगामी सीरीज के लिए हमारे कॉमेंट्री बॉक्स में होंगे!”
लंबे समय से टीम इंडिया से दूर
इंशात शर्मा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेला था. इस मैच के बाद से ही वह टीम से बाहर हैं और लगातार वापसी की कोशिश में जुटे हैं. हालांकि इशांत ने इस साल IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैदान पर वापसी की. उन्होंने इस सीजन 8 मैचों में 10 विकेट अपनी झोली में डाले. IPL के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंशात के नाम की चर्चा चल रही थी लेकिन टीम इंडिया ने युवा तेज गेंदबाजों को मौका देने का फैसला किया.
वेस्टइंडीज दौरे लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.
2 मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट मैच- 12 से 16 जुलाई, डोमिनिका
- दूसरा टेस्ट मैच- 20 से 24 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन